फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Manappuram gold loan robbery, six accused sent to jail

मणप्पुरम गोल्ड लोन डकैती, छह आरोपियों को भेजा जेल

Sun, 20 Mar 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 20 Mar 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
Manappuram gold loan robbery, six accused sent to jail
लूट - फोटो : फाइल फोटो

गोल्ड लोन कंपनी में पांच करोड़ के जेवर-नकदी पर डाका डालने और साजिश रचने के आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने दो आरोपियों की निशानदेही पर एक लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


मालूम हो कि 14 मार्च को पांच-छह बदमाशों ने नीलम बाटा रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कार्यालय में दिनदहाड़े डाका डाला था। बदमाश कार्यालय से करीब 17 किलोग्राम सोना और 4.23 लाख रुपये लूट ले गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार की रात राजीव उर्फ राज और सिकंदर उर्फ गंजा को कुरुक्षेत्र के अमीन गांव से पकड़ा था। इनके पास से डकैती में हड़पा गया 16 किलोग्राम सोना और तीन लाख रुपये भी बरामद हुए थे। इनसे मिली जानकारी के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को पटना से दो अन्य आरोपी आनंद और आशीष को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने डकैती की साजिश में शामिल होने के आरोप में राहुल उपाध्याय और अरविंद सिंह को भी  बुलंदशहर और गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी और ऑटो भी बरामद कर लिया था।


क्राइम ब्रांच इंचार्ज नरेंद चौहान ने बताया कि ऑटो अरविंद का और स्कूटी  राहुल की है, दोनों के पास से एक लाख रुपये भी बरामद हुए। सभी छह आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जज ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed