फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man was killed by hitting by bricks

महज इस छोटी सी बात पर भड़का इतना गुस्सा कि ईंटों से वार कर जान ले ली

Fri, 08 Dec 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 08 Dec 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
man was killed by hitting by bricks
घायल रवि अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : सुदर्शन झा

न्यू कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के पास गाली देने से मना करने पर दो लोगों ने दो व्यक्तियों पर ईंट से हमला कर दिया। इसमें एक की ईंट से मार-मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन


घटना पेट्रोल पंप न्यू कॉलोनी थाने से करीब 300 मीटर दूरी पर हुई। घटना के बाद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। घायल के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह लक्ष्मी बाजार में कुणाल चौधरी के मकान में किराए पर रहता है। वह मजदूरी करता है। उसके ताऊ का लड़का 45 वर्षीय सुंदर लाल कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र में किराए पर रहता था और वह भी मजदूरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

man was killed by hitting by bricks
युवक की हत्या के बाद जांच करते हुए - फोटो : सुदर्शन झा

बुधवार रात करीब 10 बजे वह सुंदर के घर से उनके साथ तिकोना पार्क होते हुए अपने घर जा रहे थे। जब वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो एक युवक एक्टिवा पर खड़ा था, वह उनके पास आया। वह सुंदर के साथ गाली गलौच करने लग रहा था। जिस पर उसने उसे गाली देने से मना किया।

काफी बार मना करने के बाद भी जब वह नहीं माना तो सुंदर ने उसे पलट कर गाली दे दी। इस दौरान युवक का दूसरा साथी आ गया, जिसने उन्हें ईंट उठाकर मारना शुरू कर दिया। ईंट सुंदर के सिर पर लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया।

घायल को भी काफी चोटें लगीं। इस पर उसने शोर मचाया तो यहां से गुजर रहे लोग एकत्र हो गए। जिन्होंने दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। भीड़ एकत्र होती देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

man was killed by hitting by bricks
युवक की हत्या के बाद जांच करते हुए - फोटो : सुदर्शन झा

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद सुंदर को मृत घोषित कर दिया जबकि रवि का इलाज चल रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

न्यू कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बाबू लाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक मूल रूप से इलाहाबाद का रहने वाला है। दोनों पक्ष एक दूसरे को नहीं जानते हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

प्रतापगढ़ का पता:: गांव भदरी, थाना टुंडा, प्रतापगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed