फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man used to stole under garments of ladies in noida

महिलाओं के अंतरवस्त्र चुराता थे ये शख्स, खुद कबूला- कई बार ऐसी हरकत कर चुका है

Sun, 04 Mar 2018 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 04 Mar 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
man used to stole under garments of ladies in noida
fight

इस शख्स को ऐसी हरकत करते पकड़ा जिसे जान कर आप रह जाएंगे दंग..

विज्ञापन

 

फेस-2 कोतवाली क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर स्थित एक सोसायटी में मानसिक बीमार युवक को महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुराते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया।

लोगों ने युवक की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की कार से काफी अंतर्वस्त्र बरामद हुए हैं। उसने बताया कि इससे पहले भी वह कई बार इस तरह के कपड़े चुरा चुका है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, एक सोसायटी में शुक्रवार रात सेंट्रो कार सवार युवक घुस गया और 3 फ्लैटों के बाथरूम से महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुरा लिए। वह चौथे फ्लैट में घुसा तो गार्ड ने देख लिया और शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य गार्डों की मदद से आरोपी को सोसायटी के लोगों ने दबोच लिया और जमकर धुनाई की। आरोपी के कब्जे से कई अंतर्वस्त्र बरामद हुए। कार की तलाशी में भी काफी अंतर्वस्त्र मिले।

पुलिस का कहना है कि शिकायत नहीं आने के कारण उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई है। आरोपी की पहचान बुलंदशहर के जहांगीरपुर निवासी अशोक के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed