फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man thrown acid on girl mother injured in delhi

सिरफिरे आशिक ने शादी से इनकार करने पर फेंका तेजाब, युवती की मां झुलसी 

Wed, 19 Jul 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Jul 2017 09:29 AM IST
सार


वजीरपुर के अंबेडकर बस्ती का मामला, आरोपी युवक गिरफ्तार
मां-बेटी पर तेजाब डालकर दोनों को जलाना चाहता था आरोपी        
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली।

विज्ञापन
man thrown acid on girl mother injured in delhi
एसिड अटैक

विस्तार

अशोक विहार इलाके में एक युवक ने शादी से इनकार करने पर एक युवती पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में युवती बाल-बाल बच गई, लेकिन उसकी मां बुरी तरह से झुलस गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह मां-बेटी पर तेजाब डालकर उन्हें जलाना चाहता था। पुलिस के अनुसार, सुनीता (50)(बदला हुआ नाम) अपनी शादीशुदा बेटी के साथ वजीरपुर के अंबेडकर बस्ती में रहती है।
विज्ञापन


उसकी बेटी का अपने पति से विवाद चल रहा है इस वजह से वह अपनी मां के साथ रहती है। इसी बस्ती में राजकुमार रहता है। आरोपी सुनीता की बेटी से शादी करना चाहता था। आरोपी सुनीता पर बेटी से शादी करवाने के लिए कई बार दबाव बना चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मां-बेटी दोनों को जलाना चाहता था

man thrown acid on girl mother injured in delhi
एसिड अटैक

उसे रुपये की लालच भी दे चुका था। लेकिन सुनीता राजकुमार से अपनी बेटी की शादी नहीं करवाना चाहती थी। इस बात को लेकर सुनीता का राजकुमार से विवाद चल रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार रात सुनीता और उसकी बेटी घर में मौजूद थी।

इसी दौरान आरोपी घर में घुस गया और सुनीता की बेटी पर तेजाब फेंक दिया। बीच में आ जाने से सुनीता बुरी तरह से झुलस गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने राजकुमार को देर रात गिरफ्तार कर लिया। राजकुमार ने बताया कि वह मां-बेटी दोनों को जलाना चाहता था। राजकुमार मूलत: बिहार का रहने वाला है। वह शादीशुदा है और उसकी पत्नी बिहार स्थित उसके पैतृक गांव में रहती है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed