{"_id":"594e01064f1c1bb6438b492b","slug":"man-suicides-on-metro-track-in-noida-sector-16-station-dead-body-lied-whole-night-on-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो ट्रैक पर छलांग लगा किया सुसाइड, रातभर पर ट्रैक पर पड़ा रहा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेट्रो ट्रैक पर छलांग लगा किया सुसाइड, रातभर पर ट्रैक पर पड़ा रहा शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
नोएडा मेट्रो स्टेशन सेक्टर 16
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन पर एक 30 वर्षीय युवक ने ट्रैक पर छलांग लगा दी जिसके बाद उसकी मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर रात की है।
विज्ञापन
बता दें कि सुबह नौ बजे तक नोएडा पुलिस का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। शख्स ने ट्रैक पर पैदल जाकर लगभग 100 मीटर दूर सुसाइड किया है। बताया जा रहा है कि यह मौत सीआईएसएफ की लापरवाही से हुई है। जानकारी के अनुसार पूरी रात युवक की डेड बॉडी ट्रैक पर ही पड़ी रही लेकिन किसी ने नहीं देखा।
विज्ञापन
सुबह 5 बजे जब पहली मेट्रो चली तो ड्राइवर ने ट्रैक पर शव देख पुलिस को सूचना दी। डीएमआरसी के मुताबिक रोज रात में लास्ट मेट्रो चलने के बाद ट्रैक की चेकिंग होती है। कहा जा रहा है कि अगर रात में सूचना मिल जाती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन