फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man started theft in metro after seeing hugde crowd in it, arrested with the help of cctv

भीड़ को देखकर मेट्रो में करनी शुरु कर दी थी चोरी, सीसीटीवी में हुआ कैद

Sat, 05 Aug 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Aug 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
man started theft in metro after seeing hugde crowd in it, arrested with the help of cctv

मेट्रो रेल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से एक शातिर चोर दरियागंज निवासी मो. आदिल उर्फ लक्की उर्फ दानिश (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मेट्रो में चोरी के करीब 15 अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी दरियागंज, दिल्ली का घोषित बदमाश है। आरोपी के कब्जे से काफी मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


मेट्रो रेलवे पुलिस के डीसीपी के अनुसार सेक्टर-15 नोएडा, गौतमबुद्घ नगर, यूपी निवासी सचिन शुक्ला 31 जुलाई को राजीव चौक से चांदनी चौक तक मेट्रो में सफर कर रहा था। तभी उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया।
विज्ञापन


मेट्रो पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। पुलिस ने चांदनी चौक, चाबड़ी बाजार और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि शिकायतकर्ता के साथ मो. आदिल(25) भी साथ उतर रहा है। इसके बाद केजीएम मेट्रो स्टेशन थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह की टीम ने सूचना के बाद मो. आदिल को चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गरीबी के कारण वह पढ़ाई नहीं कर पाया था। गरीबी के कारण वह चोरी करने लगा। एक दिन उसने मेट्रो में सफर किया तो उसे काफी भीड़ दिखाई दी। भीड़ को देखकर उसने मेट्रो में चोरी करना शुरू कर दिया। आरोपी पहले मेट्रो में चोरी व जेबतराशी के 13 मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed