फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man stabbed to death for allegedly carrying beef in train, 2 injured near ballabhgarh

ट्रेन में बीफ के शक में परिवार पर हमला, भीड़ के सामने चाकुओं से गोदकर हत्या

Fri, 23 Jun 2017 09:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Jun 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
man stabbed to death for allegedly carrying beef in train, 2 injured near ballabhgarh
भीड़ ने ट्रेन में की हत्या - फोटो : NDTV

दिल्ली से मथुरा जा रही ट्रेन में बल्लभगढ़ के चार यात्रियों पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हादसे में एक की मौत हो गई और तीन घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि कुछ लोगों के समूह को इस परिवार पर बीफ ले जाने का शक हुआ और उन्होंने परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान ट्रेन में लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी खड़ी रही।

विज्ञापन


ट्रेन में यात्रा कर रहे बल्लभगढ़ निवासी जुनैद और उसके दो भाई हाशिम और शाकिर के साथ ही मोहसिन नाम के युवक ईद की खरीददारी कर दिल्ली से वापस अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि इस दौरान ट्रेन में ही कुछ लोगों ने उनपर बीफ ले जाने का आरोप लगाया और झगड़ा शुरु कर दिया। इस दौरान जब ट्रेन ओखला स्टेशन के पास पहुंची तो उनपर चाकुओं से हमला किया गया।
विज्ञापन


इस हमले में जुनैद को काफी गंभीर चोटें आईँ जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में उसके दो भाइयों की हालत भी गंभीर है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। मोहसिन भी घायल हो गया है। हालांकि पुलिस इस मामले को सीट के लिए हुआ झगड़ा बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed