फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man stabbed over banana leaves.

'केले का पत्ता' काटने से मना करने पर न माना तो काटा गला

Fri, 07 Nov 2014 03:57 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
Man stabbed over banana leaves.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में केले के पत्ते को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक पड़ोसी ने दूसरे की हत्या कर भाग गया। गौरतलब है कि गीता कॉलोनी में केले के पत्ते को काटने को लेकर दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया, जो धीरे-धीरे इतना बढ़ा कि एक पड़ोसी ने अपने 24 वर्षीय पड़ोसी की हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित गोविंद के घर में पूजा होने के कारण उसे केले के पत्तों की जरूरत थी। उसकी मां ने उसे पड़ोस के केले के पेड़ से कुछ पत्ते लाने भेजा। गोविंद जब पेड़ों से पत्तियां काट कर रहा था, उसी वक्त सुरजीत वहां पहुंचा और उसका विरोध करने लगा।

विज्ञापन

गोविंद के ही चाकू से काटा उसका गला

Man stabbed over banana leaves.

सुरजीत ने गोविंद पर पेड़ो से पत्तियां चोरी का करने का इल्जाम लगाते हुए मारपीट करने लगा। इसी बीच सुरजीत ने गोविंद के हाथ से चाकू छिनकर गोविंद की छाती और गले पर वार कर दिया। चाकू के वार से घायल गोविंद जब धराशाई हो गया तो डर के मारे सुरजीत वहां से भाग गया।

गीता कॉलोनी से सटे जेजे कॉलोनी के एक व्यक्ति ने गोविंद की लाश के एक पूल में देखी और उसके घरवालों को उसकी मौत की जानकारी दी। घरवाले गोविंद को एलएनजेपी अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। गोविंद के पिता एक निजी दफ्तर में चपरासी हैं और मां हाउसवाइफ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed