फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man stabbed more than one dozen time after asking to move sooty in delhi

स्कूटी हटाने के लिए बोला तो चाकू से किए आधा दर्जन से अधिक वार

Tue, 25 Jul 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Jul 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
man stabbed more than one dozen time after asking to move sooty in delhi

साकेत थाना इलाके में रोडरेज की घटना सामने आई है। कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक ने स्कूटी हटाने को बोला तो आरोपियों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद ताबड़तोड़ करीब आधा दर्जन से ज्यादा बार चाकू मारे।

विज्ञापन


घायल को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। पीड़ित युवक दिल्ली पुलिस के हवलदार का बेटा है। साकेत थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, प्रिंस तेवातिया (28) सैदुल्लाजाब में रहता है। उसके पिता मुकेश कुमार दिल्ली पुलिस में हवलदार हैं और पीसीआर में तैनात हैं। प्रिंस उद्योग विहार (गुरुग्राम) स्थित एक कॉल सेंटर में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे प्रिंस अपने दोस्त पारस शर्मा को लाडो सराय स्थित उसके घर छोड़कर अपने अपने घर लौट रहा तो चार युवक दो स्कूटी पर बीच सड़क पर खड़े थे। प्रिंस ने उनसे स्कूटी को बीच सड़क से हटाने को कहा तो आरोपियों से बहस हो गई।

थोडी देर में ही झगड़े में बदल गई बहस

man stabbed more than one dozen time after asking to move sooty in delhi

थोडी देर में ही बहस झगड़े में बदल गई। आरोप है कि आरोपियों ने पहले तो प्रिंस की जमकर पिटाई कर दी और फिर उस पर चाकू से वार कर दिए।  प्रिंस को चाकू कमर, जांघ और हाथों में लगे हैं। अस्पताल में भर्ती प्रिंस की हालत गंभीर बनी हुई है।

देर शाम तक उसके बयान नहीं हो पाए थे। साकेत थाने से जांच अधिकारी जब मौके पर पहुंचा तो वहां बुलट मोटरसाइकिल खड़ी हुई थी। बुलट व मौके पर काफी खून बिखरा हुआ था।

क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया था। साकेत थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार शाम तक आरोपियों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed