{"_id":"596381054f1c1b39528b478b","slug":"man-stabbed-himself-near-jama-masjid","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर हल्ला करने से रोकने पर जान देने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर हल्ला करने से रोकने पर जान देने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामा मस्जिद इलाके में शराब पीकर हल्ला करने से रोकने पर एक व्यक्ति ने खुद को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके बेटे के बयान पर खुदकुशी का प्रयास करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वह मानसिक रूप से कमजोर है और इबहास अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि चूड़ी वालान इलाके में एक व्यक्ति ने खुद को चाकू मारकर जख्मी कर लिया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की पहचान चूड़ी वालान जामा मस्जिद निवासी मोहम्मद नदीम (47) के रूप में हुई।
विज्ञापन
नदीम के बेटे मोहम्मद समीर ने पुलिस को बताया कि उसके पिता शराब पीने के आदी हैं।
शराब पीकर अक्सर वह परिवार के सदस्यों के साथ कहासुनी और झगड़ा करते हैं। वह मानसिक रूप से कमजोर भी हैं और उनका इबहास अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार रात वह शराब पीकर घर आए और परिवार के सदस्यों के साथ गाली गलौच करने लगे।
परिवार वालों ने उन्हें शांत कर सुला दिया। रविवार सुबह वह फिर शराब पीकर गाली देने लगे। परिवार वालों ने जब उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो वह गाली देते हुए घर से बाहर चले गए। दोपहर दो बजे पड़ोसियों ने समीर को बताया कि गली में उसके पिता ने खुद को चाकू मारकर जख्मी कर लिया है।