फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man sexually molested woman for 1 year and when she complaints he threatened her in busy market

पहले MMS के बल पर करता रहा हैवानियत जब की शिकायत तो भरे बाजार में मारने को दौड़ाया

Sat, 15 Jul 2017 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 15 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
man sexually molested woman for 1 year and when she complaints he threatened her in busy market
सांकेत‌िक च‌ित्र

ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को उसकी कुछ अश्लील वीडियो और फोटो के आधार पर दबंग ने एक साल तक हवस का शिकार बनाया।

विज्ञापन


पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई तो आरोपी ने भरी बाजार उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। किसी तरह बच कर पीड़िता पति के साथ थाने पहुंची। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक नहर पार इलाके में रहने वाले विष्णु नाम के दबंग के पास उसकी कुछ अश्लील वीडियो और फोटो हैं। इस अश्लील सामग्री को सार्वजनिक करने की धमकी देकर विष्णु उसे कभी भी कहीं भी आने को मजबूर करता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पीड़िता को बुलाने के बाद दुष्कर्म करता और भगा देता

man sexually molested woman for 1 year and when she complaints he threatened her in busy market
सांकेत‌िक च‌ित्र

पीड़िता को बुलाने के बाद दुष्कर्म करता और भगा देता। दुखी  पीड़िता ने पति को सारी बात बताई। 2 जुलाई को पति पीड़िता को थाने ले गया और विष्णु के खिलाफ केस दर्ज कराया।

आरोप है कि पुलिस ने कुछ नहीं किया। 10 जुलाई को वह बाजार से खरीदारी कर घर जा रही थी। आरोप है कि यहां विष्णु अपने तीन चार अन्य साथियों के साथ मिल गया।

विष्णु ने साथियों से पीड़िता को उठा कर ले चलने कहा। यह सुनकर वह जान बचाकर भागी तो आरोपी ने इज्जत लूटने और जान से मारने की धमकी दे डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed