फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man sexually abused a 9 year old boy.

पड़ोसी युवक ने नौ साल के बच्चे संग किया कुकर्म

Fri, 12 Sep 2014 05:52 PM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 05:52 PM IST
विज्ञापन
Man sexually abused a 9 year old boy.

बल्लभगढ़ के सेक्टर-चार में नौ साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत सेक्टर-सात थाने में की गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित की हालत गंभीर होने के कारण बल्लभगढ़ एम्स अस्पताल से दिल्ली एम्स इलाज के लिए रेफर किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सेक्टर-चार क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उसका नौ साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय पड़ोस में रहने वाला रोहित नाम का युवक पीड़ित के पास आया।
विज्ञापन


आरोप है कि रोहित पीड़ित को अपने साथ खेलने के लिए पास के एक पार्क में ले गया। जहां आरोपी ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। आरोपी ने पीड़ित को घटना के बारे में किसी से न बताने के लिए कहा और ऐसा होने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने की कुकर्म पुष्ट‌ि

Man sexually abused a 9 year old boy.

पर‌िजनों के अनुसार पीड़ित जब घर आया तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए एम्स बल्लभगढ़ इमरजेंसी में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच में कुकर्म की पुष्टि की। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को की गई।

जांच अधिकारी एएसआई महेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित से शुरुआती बयान ले लिए गए हैं। इलाज के बाद जब डॉक्टर अनुमति देंगे तब एक बार फिर पीड़ित पक्ष से पूछताछ होगी।

किशोरी का अपहरण
फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने उड़ीसा के किसी जिले का रहने वाला चंद्रमणि नाम का युवक उनकी 15 साल की बेटी का अपहरण कर ले गया है। पीड़ित पिता ने बताया कि चंद्रमणि कुछ दिन पहले ही उनकी कालोनी में रहने आया था। एसएचओ सूरजकुंड ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed