फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man neck slit to death and his belongings looted

धारदार हथियार से रेता गला और झाड़ियों में फेंका शव, फोन और पर्स भी लूट ले गया

Mon, 17 Jul 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 17 Jul 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
man neck slit to death and his belongings looted
सांकेत‌िक च‌ित्र

ड्यूटी खत्म होने के बाद शनिवार रात घर लौट रहे नियामत (40) की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। रविवार सुबह लोगों ने उनका शव आयशर चौक स्थित मेहर स्टील कंपनी के पास सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


मूल रूप से छपरा (बिहार) के रहने वाले नियामत सोहना रोड स्थित हिंद हाईड्रोलिक प्रेस में वेल्डर की नौकरी करता था। वह पिछले दो साल से उड़िया कॉलोनी, गाजीपुर रोड में परिवार के साथ किराए के कमरे में रहता था।
विज्ञापन


उनके साले अमजद अली के मुताबिक, शनिवार रात करीब सवा आठ बजे नियामत ने फोन कर बताया था कि छुट्टी होने वाली है, थोड़ी देर में घर पहुंच जाएंगे। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात दस बजे तक नियामत के घर नहीं पहुंचने पर अमजद उन्हें ढूंढने निकला, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। सुबह पांच बजे अमजद फैक्ट्री पहुंचा तो गार्ड ने बताया नियामत शनिवार रात साढ़े आठ बजे ही चला गया था।

वह जीजा को ढूंढ रहा था कि करीब सवा आठ बजे उन्हें किसी ने फोन पर सूचना दी कि नियामत का शव मेहर स्टील कंपनी के पास सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा है। उनकी हत्या गर्दन के पिछले हिस्से मेें धारदार हथियार से वार कर की गई थी।

मृतक के कपड़ों से फोन या अन्य सामान नहीं बरामद हुआ। माना जा रहा है कि लूट के लिए हत्या की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


नियामत की हत्या किसने और क्यों की परिजन भी नहीं समझ पा रहे हैं। एसएचओ मुजेसर इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर हत्यारे का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed