{"_id":"5a6c98604f1c1b92268b6aad","slug":"man-killed-hjs-sister-s-husband-because-of-love-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज करने की मिली इतनी बड़ी सजा, साले ने ही उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव मैरिज करने की मिली इतनी बड़ी सजा, साले ने ही उतारा मौत के घाट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
बेगमपुर इलाके में प्रेम विवाह से नाराज होकर जीजा को गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गत 24 जनवरी को आरोपी रोहित घूमने के बहाने जीजा सन्नी को पार्क में ले गया और उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली कंधे में लगी। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपी साले के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस के अनुसार गत 24 जनवरी की शाम पुलिस को सूचना मिली कि रोहिणी सेक्टर 20 स्थित पार्क में एक युवक को गोली मार दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने सन्नी (20) नाम के युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कंधे में गोली लगी थी। एक साल पहले उसने मंगोलपुरी में रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
इस शादी से खुश नहीं था लड़की का परिवार
murder, crime, death
शादी को लेकर लड़की के परिवार वाले नाराज थे। लेकिन शादी के कुछ माह दोनों घरों के लोगों का एक दूसरे के घर आना जाना होने लगा।
लेकिन युवती का चचेरा भाई रोहित इस शादी से नाराज था।
लेकिन दो माह से रोहित भी सन्नी के घर आने जाने लगा। 24 जनवरी की शाम रोहित युवती के भाई साहिल को लेकर उसके घर पहुंचा। घर पर कुछ देर बात करने के बाद रोहित घूमने के बहाने सन्नी को लेेकर पार्क में पहुंचा।
जहां रोहित ने साहिल को किसी बहाने से इधर उधर भेज दिया। अकेला होने पर उसने बहन को भगाकर शादी करने के लिए सन्नी को धमकी दी और पिस्टल निकालकर उस पर गोली चला दी। रोहित वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। शुक्रवार रात पुलिस ने रोहित को मंगोलपुरी से गिरफ्तार कर लिया।