फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man jumped on metro track and committed suicide at kashmere gate metro station

चलती मेट्रो के सामने कूद कर जान देने की घटनाएं बढ़ीं, एक मामला और आया सामने

Mon, 05 Mar 2018 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Mar 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
man jumped on metro track and committed suicide at kashmere gate metro station

मेट्रो के सामने छलांग लगा कर जान देने के घटनाएं दिन-पर-दिन बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला और सामने आया है..

विज्ञापन


कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर रविवार देर रात एक अधेड़ ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। फिलहाल करीब 56 साल के मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखकर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस आस पास के थानों में घटना की जानकारी देकर मरने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

मेट्रो पुलिस उपायुक्त पंकज सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे मेट्रो पुलिस को कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स के छलांग लगाने की सूचना मिली।

जब तक पुलिस मौके पर पहुंची मेट्रो और सीआईएसएफ कर्मी जख्मी शख्स को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच के दौरान पता चला कि उस शख्स ने विश्वविद्यालय से गुरुग्राम की ओर जाने वाली येलो लाइन मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगायी है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
विज्ञापन


जिसमें देखा गया कि ट्रेन के प्लेटफार्म पर आते ही उस शख्स ने ट्रैक पर छलांग लगा दी। हालांकि चालक ने इमरजैंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की तब तक वह ट्रेन के चपेट में आकर जख्मी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक छह लोग मेट्रो ट्रेन के सामने लगा चुके हैं छलांग

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक का शिनाख्त नहीं हो पाया है। उसके पास से कोई कागजात नहीं मिले हैं। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर सभी थानों को इसकी जानकारी दे दी है। घटना की वजह से 15 मिनट तक मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। 

एक बार फिर मेट्रो की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग रहा है। राजधानी में इस वर्ष तीन माह में छह लोग मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे चुके हैं।

फरवरी माह में ही तीन लोग मेट्रो स्टेशन पर अपनी जान दे चुके हैं। जबकि जनवरी माह में दो और मार्च में एक शख्स ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed