फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man held for congolese murder is having villain is back sticker on his bike

लौटा यौन उत्पीड़न का आरोपी, बाइक पर 'विलेन इज बैक' लिख कर घूम रहा

Mon, 23 May 2016 05:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
man held for congolese murder is having villain is back sticker on his bike
हत्या - फोटो : अमर उजाला

उसकी बाइक के पीछे एक स्टिकर लगा है जो ये बताने के लिए काफी है कि वो कैसा शख्स है। उस स्टिकर पर लिखा है 'विलन इज बैक'। ये बात है मोबिन आजाद सैफी की जिसपर बीते साल दिसंबर में वसंत कुंज में यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था।

विज्ञापन


उसकी हरकतें ये इशारा कर रही हैं कि वो फिर से अपने पुराने रवैये पर लौट आया है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बीते शुक्रवार को वसंत कुंज के किशनगढ़ में कॉन्गो के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में मोबिन का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


23 वर्षीय अफ्रीकी युवक ओलिवियर की हत्या के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए तो उसमें एक जाना-पहचाना चेहरा भी सामने आया। यह मोबिन का ही चेहरा था, उसकी कद काठी के कारण पुलिस उसे फौरन पहचान गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कई मामले हैं दर्ज

man held for congolese murder is having villain is back sticker on his bike

पुलिस ने मोबिन को मेहरौली के उसके घर से पकड़ा। पुलिस का कहना है कि मोबिन को पता भी नहीं था कि अफ्रीकी युवक ओलिवियर मर चुका है। मोबिन और उसके दोस्तों ने ओलिवियर पर पत्थरों से जबरदस्त हमला किया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मोबिन पर हत्या का केस दर्ज कर ‌उसे गिरफ्तार किया है।

बता दें कि मोबिन के पिता कारपेंटर का काम करते हैं और वो खुद मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता है। उसका एक छोटा भाई भी है जो बेंगलुरू में पढ़ता है। पुलिस ने बताया कि मोबिन एक चोरी के मामले में भी शामिल पाया गया था और पिछले साल यौन उत्पीड़न के केस में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर 2015 को 17 और 19 साल की दो लड़कियां अपने पिता के साथ टहल रही थीं। उसी दौरान मोबिन अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठ कर जा रहा था तब ही उसने एक लड़की का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की थी। हालिया हत्याकांड के बाद हरियाणा और यूपी दोनों राज्यों की पु‌लिस मोबिन और उसके दोस्त के ठिकानों पर पांच टीमें भेजी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed