{"_id":"59da59a84f1c1b68678b4af0","slug":"man-from-hyderabad-was-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद के युवक को ठगा, लोन दिलाने के बहाने से लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैदराबाद के युवक को ठगा, लोन दिलाने के बहाने से लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 09 Oct 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुपति फाइनेंस नाम की फर्जी संस्था बना कर लोगों को लोन दिलाने का झांसा दे ठगी करने वाले पवन, संदीप सिंह और सत्यवान निवासीगण नजफगढ़ दिल्ली को साइबर अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि हाईटेक सिटी हैदराबाद के मनीष प्रधान ने पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी को ईमेल कर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मनीष के मुताबिक, उनके मोबाइल पर पशुपति फाइनेंस नाम की कंपनी से लोन दिलाने संबंधी मेसेज आया था।
विज्ञापन
उन्होंने संपर्क किया तो पवन नाम के व्यक्ति ने बात की और प्रोसेसिंग फीस के 2500 रुपये एक अकाउंट नंबर में जमा करवाने को कहा। उन्होंने रुपये जमा करवाए और बताई गई मेल आईडी पर सारे दस्तावेज मेल कर दिए। इसके बाद उनसे फाइल चार्ज, सर्विस चार्ज, जीएसटी और कमीशन के नाम पर विभिन्न खातों में 92,000 रुपये जमा करवा लिए गए। इसके बाद फोन नंबर बंद हो गए।
विज्ञापन
जांच में पुलिस को पता चला कि पवन और उसके साथी बल्क में मेसेज भेजते थे। लोन लेने के इच्छुक लोग आईवीआर सर्विस नंबर पर संपर्क करते थे। यह लोग विभिन्न चार्ज के नाम पर ठगी करने के बाद फोन बंद कर देते थे। जांच में पाया गया कि इन लोगों ने मनीष से फरीदाबाद स्थित कई बैंकों की शाखाओं में धन ट्रांसफर करवाया था। पुलिस ने इनके कब्जे से 61,000 रुपये एटीएम कार्ड आदि दस्तावेज बरामद किए। तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन