{"_id":"5c802e0abdec2214107cf960","slug":"man-dead-in-knife-attack-in-sultanpuri-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सुल्तानपुरी में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू, हत्या के बाद आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली: सुल्तानपुरी में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू, हत्या के बाद आरोपी फरार
Thu, 07 Mar 2019 02:01 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के सुल्तापुरी इलाके में एक युवक की सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अरुण (20) के रूप हुई है। मंगलवार देर रात को अरुण घर से किसी काम से निकला था। इस बीच रोहिणी सेक्टर-5 के पास अज्ञात बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर अरुण की धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हत्या कर दी। बीच सड़क पर हुई वारदात के दौरान सड़क पर मौजूद लोग तमाशबीन रहे।
पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद अरुण का शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक अरुण अपने परिवार के साथ ए-ब्लॉक सुल्तानपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता भगवान दास व अन्य सदस्य हैं। भगवानदास की बैंड-बाजे की दुकान है। अरुण अपने पिता के साथ ही दुकान पर बैठता था। मंगलवार रात को वह किसी काम से घर से बाहर निकला था।
विज्ञापन
इस बीच रोहिणी सेक्टर-5 एमसीडी पार्क के पास अज्ञात युवकों ने उस पर हमला कर दिया। अरुण जान बचाने के लिए इधर-उधर भागा, लेकिन आरोपियों ने उसे गिराकर उस पर चाकू व डंडों से हमला कर दिया। वहीं पास में माली का काम करने वाला सतपाल वहां पहुंचा तो उसने खून से लथपथ अरुण को देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस अरुण को संजय गांधी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरूआती जांच के बाद पुलिस लूटपाट की बात से इंकार कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आपसी रंजिश की वजह से अरुण की हत्या हुई। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।