{"_id":"5981cf9a4f1c1b24088b4ea9","slug":"man-dead-body-found-hanging-on-tree-in-south-campus-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ कैंपस में पेड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साउथ कैंपस में पेड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली के साउथ कैंपस थाना इलाके में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। वह डिप्रेशन का शिकार था। उसने खुदकुशी करने की बात परिवार को बताई थी, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
बिहार में रहने वाले उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस हत्या कर शव पेड़ से लटकाने के कोण से भी जांच कर रही है।
मृतक की पहचान बिहार निवासी सफेकुल (49) के रूप में हुई। वह ए-ब्लॉक मसूदपुर, वसंत कुंज में गांव के एक व्यक्ति के साथ रहता था। वह पेशे से पेंटर था।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि डीडीए पार्क, नानकपुरा गुरुद्वारे के पास पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। उसने पेड़ से रस्सी के जरिये फांसी लगा रखी थी।
विज्ञापन