दिल्ली-एनसीआर में करता था ये शर्मनाक काम, पकड़ा गया तो उगला सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को आधुनिक हथियार सप्लाई करने वाले मैनपुरी के कुख्यात बदमाश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान खड़गजीत नगर, मैनपुरी, यूपी निवासी शिव प्रताप सिंह उर्फ राजू (25) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने शिव प्रताप सिंह उर्फ राजू की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस अब तक शिव प्रताप के गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 68 पिस्टल व 104 कारतूस बरामद कर चुकी है। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पी.एस कुशवाह ने बताया कि पहले गिरफ्तार कैलाश, माधव, रिफाकत व नानक ने पूछताछ में शिव प्रताप सिंह के नाम का खुलासा किया था।
इसके बाद एसीपी गोविंद शर्मा, इंस्पेक्टर संजय गुप्ता, राजेश कुमार व एसआई रोहित व अन्य की टीम को 23 जनवरी को सूचना मिली कि आरोपी बाइक पर अपने एक जानकार से मिलने करोलबाग इलाके में आने वाला है। सूचना के बाद आरोपी को दबोच लिया गया।
साइंस ग्रेजुएट है आरोपी शिव प्रताप
शिव प्रताप ने बताया कि वह बीएससी बायो साइंस से ग्रेजुएट है। कॉलेज में उसकी मुलाकात एक दोस्त के जरिये कुख्यात बदमाश शिव कुमार उर्फ कोमल (फर्रूखाबाद) से हुई।
इसके शिव प्रताप की मुलाकात रिफाकत समेत अन्य बदमाशों से हुई। उसने अवैध हथियारों की सप्लाई का धंधा शुरू कर दिया। 2016 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शिव कुमार और उसके साथी कालू सिंह गिरफ्तार कर लिया था।
उनके पास से 15 पिस्टल व 150 कारतूस बरामद हुए थे। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि शिव प्रताप के खिलाफ मैनपुरी के थाने में अवैध हथियार के तीन मामलेे दर्ज हैं।