फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man brutally killed his live in relationship parter in delhi

जिसके साथ 13 साल से लिव इन में थी उसी ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Sun, 09 Apr 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Apr 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
 man brutally killed his live in relationship parter in delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

ओखला औद्योगिक थाना इलाके में प्रेमी ने महिला की कुल्हाडी से सिर पर वार कर शुक्रवार रात को हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के सिर पर कुल्हाडी से एक ही जगह पर दो वार किए। इससे महिला के सिर के करीब-करीब दो टुकड़े हो गए। आरोपी महिला के चरित्र पर संदेह करता था। ओखला थाना पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ समय बाद ही पकड़ लिया। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुन्नीदेवी(56) मुधर कल्याण कैंप, फेज-एक ओखला में परिवार के साथ रहती थी। उसके आठ बच्चे हैं। इनमें एक बच्चे की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। वह अपने पति कालेबाबू को छोड़कर चंद्रपाल (48) नामक व्यक्ति के साथ लालकुंआ में करीब 13 वर्ष से लिव इन रिलेशन में रह रही थी। 
विज्ञापन


कुछ समय पहले मुन्नी देवी का मामा रामबाबू(60) उसके पास रहने आ गया था। आरोपी चंद्रपाल संदेह करता था कि मुन्नीदेवी के रामबाबू से अवैध संबंध है। आरोपी ने दावा किया है उसने अवैध संबंध बनाते हुए देखा था। इस बात पर इन लोगों में आए दिन झगड़ा होने लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात दोनों के बीच हुआ था झगड़ा

 man brutally killed his live in relationship parter in delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे इन दोनों में इस बात भी फिर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में चंद्रपाल ने मुन्नीदेवी के सिर में कुल्हाडी से वार कर दिया। उसने मुन्नीदेवी के सिर में एक ही जगह पर कुल्हाडी से दो बार किए। इससे मुन्नीदेवी के सिर केदो टुकड़े गए। मुन्नीदेवी की हत्या करने केबाद आरोपी मौकेसे फरार हो गया। 

रात आठ बजकर 50 मिनट पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। ओखला थानाध्यक्ष अतुल कुमार वर्मा की देखरेख में पुलिस टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया और आरोपी को रेलवे ट्रेक के पास से गिरफ्तार कर लिया। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed