फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man becomes robberor after note ban in india, arrested with wife and brother

नोटबंदी होने से बन गया था लुटेरा, बीवी-भाई के साथ ऐसा हुआ गिरफ्तार

Mon, 17 Jul 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Jul 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
man becomes robberor after note ban in india, arrested with wife and brother
arresting

दक्षिण जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने कपड़ा व्यवसायी के दस लाख रुपये उड़ाने के मामले में एक युवक, उसके भाई की पत्नी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। नोटबंदी से आरोपी लुटेरा बन गया था। कपड़ा व्यवसायी के यहां काम करने वाले युवक ने अपने भाई के साथ पैसे उड़ाने की साजिश रची थी। पुलिस फरार भाई की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 8.60 लाख रुपये, पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार, एटीएस प्रभारी रिछपाल सिंह की टीम को 12 जुलाई को सूचना मिली थी कि आरोपी महिपालपुर बाईपास रोड पर आएगा। इसके बाद टीम गठित कर आई-10 कार में आए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान नांगलोई एक्सटेंशन निवासी सुमित (26) के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह नांगलोई इलाके में इंजन ऑयल का डिस्ट्रीब्यूटर है। 
विज्ञापन


उसका भाई अमित इंपोर्ट व एक्सपोर्ट का काम करने वाले व्यवसायी अशोक बत्रा के पास ड्राइवर की नौकरी करता था। साथ में वह ट्रेडर्स से कैश भी कलेक्ट करता था। सुमित ने बताया कि नोटबंदी के बाद उसका काम ठीक से नहीं चल रहा था। इसलिए उसने अमित के साथ मिलकर अशोक बत्रा के पैसे उड़ाने की साजिश रची। तीन जुलाई को अमित ने एक ट्रेडर्स से दस लाख रुपये कलेक्ट किए। मगर उसके साथ व्यवसायी का दूसरा कर्मचारी सुनील कुमार साथ में था। साजिश के तहत रास्ते में अमित ने सुनील को लेमन जूस लेने भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों भाई दस लाख रुपये लेकर फरार हो गए। रास्ते में अमित ने सुमित को कुछ रकम दे दी थी। रूप नगर थाने में अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया था। सुमित  ने बताया कि 50 हजार अमित की पत्नी मीनाक्षी व साले दीपक को रखने के लिए दे दिए थे। पुलिस ने बाद में मीनाक्षी (29) व दीपक (27) को गिरफ्तार कर लिया। सुमित की गिरफ्तारी के बाद दोनों भागने की फिराक में थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से आठ लाख 60 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस अमित की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed