फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man beaten cop who stop him to enter kanwar camp forcibly in delhi

कांवड़ शिविर में घुसने से रोका तो युवक ने कर दी पुलिसवालों की जमकर पिटाई

Fri, 21 Jul 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Jul 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
man beaten cop who stop him to enter kanwar camp forcibly in delhi
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : अमर उजाला

शालीमार बाग इलाके में कांवड़ शिविर में जबरन घुस रहे युवक को रोकना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। युवक ने एएसआई समेत दो पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी।

विज्ञापन


युवक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गये युवक पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुनील कुमार(42) दिल्ली पुलिस में बतौर एएसआई कार्यरत है। उसकी तैनाती शालीमार बाग है। इन दिनों उसकी ड्यूटी हैदरपुर के आउटर रिंग पर स्थित कांवड़ शिविर में है। बुधवार दोपहर एक युवक जबरन शिविर में घुसने का प्रयास कर रहा था। जिसे सिपाही नरसी ने रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

man beaten cop who stop him to enter kanwar camp forcibly in delhi
kanwar yatri - फोटो : अमर उजाला

इस बात पर युवक सिपाही के साथ कहासुनी करने लगा। कहासुनी के दौरान एएसआई सुनील से युवक को समझाने का प्रयास किया। उसने युवक को बताया कि शिविर में कांवडिये रूके हुए हैं और कांवड़ शिविर में उन्हीं का प्रवेश संभव है जो यहां के  वॉलेंटियर हैं।

इसलिए उसे शिविर के अंदर जाने की अनुमति नहीं देगा। इससे गुस्से में आकर युवक एएसआई से मारपीट करने लगा। सिपाही महेश एएसआई को बचाने के लिए आया तो युवक ने महेश के साथ भी मारपीट शुरू कर दी और उसकी वर्दी फाड़ दी। काबू करने के दौरान युवक सड़क पर गिर गया और उसके सिर में चोट लग गया।

पुलिसकर्मियों ने युवक को काबू कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। शालीमार बाग पुलिस ने जख्मी पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी का भी मेडिकल करवाया और पीड़ित एएसआई की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बादली गांव निवासी मोंटी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed