फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man attacked returning from hospital died in delhi

इलाज करवा घर जा रहे युवक को चोर बताकर हमला, मौत

Tue, 11 Jul 2017 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Jul 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
man attacked returning from hospital died in delhi

शालीमार बाग इलाके में रेलवे ट्रैक पर चोर बताकर दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया। इलाज के बाद दोनों युवकों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। लेकिन घर पर एक  युवक की तबियत बिगडने के बाद उसे फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


युवकों पर लाठी, डंडे, पत्थर से चाकू से हमला किया गया। मृत युवक के कुल्हे पर चाकू लगा था। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार मूलत: नेपाल के दार्जला निवासी दीपक(20) नेताजी सुभाष प्लेस स्थित बिल्लू का ढाबा में काम करता था। ढाबा में उसके गांव के ही दो युवक सुरेश और अशोक भी काम करता है। तीनों ढाबा मालिक अशोक कुमार के शालीमार बाग स्थित घर में रहता था। मालिक का आजादपुर में भी एक ढाबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश ने पुलिस को बताया कि 8 जुलाई की रात तीनों दोस्त नेताजी सुभाष प्लेस स्थित एक ढाबे से दूसरे ढाबे पर जा रहे थे। फोर्टिज अस्पताल के पास रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान झुग्गी में रहने वाली एक महिला ने तीनों को देखते ही चोर चोर चिल्लाने लगी।

तीनों दोस्तों ने कहा कि वह चोर नहीं बल्कि ढाबे में काम करते हैं। बावजूद महिला चिल्लाती रही। शोर सुनकर तीन चार युवक हाथों में लाठी-डंडे और चाकू लेकर पहुंचे और तीनों पर हमला कर दिया। अशोक मौका पाकर वहां से फरार हो गया।

जबकि हमलावरों ने सुरेश और दीपक को घेर कर उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के पास पड़े पत्थरों से भी उनपर हमला कर दिया। एक युवक ने दीपक के कुल्हे पर चाकू से हमला कर दिया।

दोनों के अचेत होने के बाद सभी हमलावर भाग गये। राहगीर की सूचना पर सब्जी मंडी रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

पुलिस ने उनके बयान पर हत्या का प्रयास व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। उधर अगले दिन दीपक की तबियत बिगडने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


डॉक्टरों ने ह्दयगति रूकने से मौत की आशंका जतायी है। रेलवे पुलिस उपायुक्त परवेज अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed