{"_id":"594d41ad4f1c1bf45c8b47ed","slug":"man-arrested-with-heroin-worth-rupess-20-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 करोड़ की हेरोइन के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 करोड़ की हेरोइन के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
arresting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर नशे के एक सौदागर को गिरफ्तार किया है। मध्यप्रदेश का रहने वाला ये आरोपी दिल्ली, यूपी, मध्यप्रदेश, पंजाब व हरियाणा में मादक पदार्थों की तस्करी करता था। आरोपी के कब्जे से बढिय़ा क्वालिटी की पांच किलो हेरोइन बरामद की गई है। बरामद इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाह के अनुसार इंस्पेक्टर अत्तर सिंह की टीम ने नशे के सौदागरों के खिलाफ पिछले कई महीनों से अभियान चला हुआ है। इस टीम को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला यूपी, एमपी, दिल्ली,पंजाब व हरियाणा में सक्रिय है। गिरोह के सदस्य मध्यप्रदेश से हेरोइन लाते हैं। सेल की टीम पिछले तीन-चार महीने से इस सूचना पर काम कर रही थी।
विज्ञापन
इस टीम को 19 जून को सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश निवासी नशे का सौदागर नंदकिशोर जोशी (31) हेरोइन की खेप देने दिल्ली आएगा। इंस्पेक्टर अत्तर सिंह व जितेन्द्र तिवारी की देखरेख में एसआई बिजेन्द्र सिंह, राज सिंह व राकेश की टीम ने हनुमान मंदिर, आउटर रिंग रोड पर घेराबंदी कर नंदकिशोर जोशी को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से बढिय़ा क्वालिटी की पांच किलो हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन
स्पेशल सेल पुलिस अधिकारियों के अनुसार मध्यम परिवार से ताल्लुक रखने वाला नंदकिशोर जोशी पेशे से ड्राइवर है। वह मंदशोर, मध्यप्रदेश में एक व्यक्ति के संपर्क में आया। उस व्यक्ति के कहने पर ये हेरोइन की सप्लाई करने लगा। इस गोरखधंधे में ये आगे बढ़ा तो वह खुद ही हेरोइन व अफीम बनाना सीख लिया और खुद बनाकर आगे सप्लाई करने लगा। पुलिस इसकेसाथियों की तलाश के लिए दिल्ली व एनसीआर में छापेमारी कर रही है।