फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man arrested who was wanted with 25000 rupees reward

सिर धड़ से अलग कर हत्या करने वाले को पुलिस ने यूं दबोचा, सिर पर था 25 हजार का इनाम

Sun, 11 Feb 2018 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Feb 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
man arrested who was wanted with 25000 rupees reward
arrest - फोटो : अमर उजाला

बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में युवक का सिर धड़ से अलग कर उसकी हत्या करने के एक आरोपी को चार माह की मशक्कत के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एसटीएफ ने दबोचा है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार निवासी सुमन उर्फ शंभू (19) के रूप में हुई है। दिल्ली की अदालत ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था।

वहीं पुलिस आयुक्त ने भी आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी लुधियाना, बिहार, नागपुर और नेपाल जाकर पुलिस को चकमा देता रहा। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन

सिरकटी लाश रेलवे ट्रैक से बरामद हुई थी

man arrested who was wanted with 25000 rupees reward

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त डॉ. जी राम गोपाल नायक ने बताया कि 11 सितंबर 2017 को समयपुर बादली इलाके में हकीकुद्दीन नामक शख्स ने अपने बेटे जावेद की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

बाद में जावेद की सिरकटी लाश इलाके में रेलवे ट्रैक से बरामद हो गई थी। छानबीन के बाद समयपुर थाना पुलिस ने गुलाब, रंजीत, राहुल और धीरेश को गिरफ्तार कर लिया था।

चारों की निशानदेही पर पास के जंगल से जावेद का सिर भी बरामद कर लिया गया था। धीरेश ने खुलासा किया कि जावेद के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। इसी वजह से उसकी हत्या कर सिर काट लिया गया। वारदात का मुख्य आरोपी और धीरेश का रिश्तेदार सुमन फरार थे।

man arrested who was wanted with 25000 rupees reward

लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा की एसआईटी उसे तलाश कर रही थी। एसीपी पंकज सिंह, इंस्पेक्टर जतिन सिंह व अन्यों की टीम ने सुमन की तलाश शुरू कर दी।

इधर कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया। 25 हजार इनाम भी घोषित कर दिया गया। कभी आरोपी लुधियाना तो कभी बिहार, नेपाल, नागपुर भागता रहा। एक टीम मोतिहारी बिहार में रुकी रही।

इस बीच शुक्रवार को एक सूचना के बाद आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने जावेद की हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि योजना बनाकर जावेद की हत्या कर उसका सिर जंगल में फेंक दिया गया, जबकि शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed