फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man arrested who killed his wife and put then dead body in bed

पत्नी की हत्या कर शव रजाई में छिपाने वाला पति गिरफ्तार, मर्डर की बताई वजह

Sat, 03 Feb 2018 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Feb 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
man arrested who killed his wife and put then dead body in bed
maria murder - फोटो : vivek nigam

गोविंदपुरी इलाके के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में महिला की हत्या कर बेड में शव छुपाने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने महिला के पति दावारी, कामेेडी देवी, बागेश्वर, उत्तराखंड निवासी सुरेश सिंह (26) को गिरफ्तार कर दावा किया है कि उसने पीछा छुड़ाने के लिए उसका कत्ल किया था।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मारिया मैसी उर्फ सावित्री मेहरा (30) उसकी दूसरी पत्नी थी। उसने 11 जनवरी को मारिया की हत्या की और गांव भाग गया। पुलिस ने उसे उत्तराखंड से ही दबोचा है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि 29 जनवरी की शाम तुगलकाबाद विस्तार गली नंबर-12 से एक मकान से महिला का शव मिला था। शव रजाई में लपेटकर छुपाया गया था और देखने से दो-तीन सप्ताह पुराना लग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारिया के पहले पति ने दी थी सूचना

man arrested who killed his wife and put then dead body in bed
maria murder - फोटो : अमर उजाला

सूचना देने वाले उस्मान ने बताया कि वह मारिया का पहला पति है। 2005 में उसने मारिया से शादी की थी, लेकिन 2012 से दोनों अलग रह रहे थे। 2015 में मारिया ने सुरेश से शादी कर ली थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे थे।

इधर, मारिया के भाई को कई दिन तक उसका फोन बंद मिला तो उसने उस्मान से मारिया की खबर लेने को कहा था। इसके बाद हत्या का खुलासा हुआ। उस्मान ने सुरेश को फोन किया तो उसने कहा कि वह मारिया के साथ बंगलूरू आया है।

पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से दबोचने के बाद दावा किया कि वह नेपाल भागने की फिराक में था। शुरुआत में सुरेश ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में हत्या करने की बात कबूल कर ली। हत्या 11 जनवरी को की गई थी।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

man arrested who killed his wife and put then dead body in bed
maria murder - फोटो : अमर उजाला

सुरेश ने बताया कि उसने देहरादून के एक कॉलेज से बीएससी फिजियोथेरेपी का कोर्स किया। बाद में दिल्ली के एस्कोर्ट अस्पताल से इंटर्नशिप की।

 

2012 में उसकी फेसबुक के जरिये मारिया से मुलाकात हुई। मारिया पति उस्मान को छोड़कर हल्द्वानी में रहती थी। दोस्ती के बाद सुरेश ने उसे साथ में रहने के लिए देहरादून बुला लिया। 2013 से दोनों लिवइन में रहने लगे थे। 

परिजनों की मर्जी से कर ली थी शादी
सुरेश ने जून 2015 में अपने घरवालों की मर्जी से लाता नामक लड़की शादी कर ली थी। मारिया को फेसबुक के जरिये शादी का पता चला तो उसने खूब हंगामा किया।

 

उसने दबाव बनाकर 15 दिन बाद ही सुरेश के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। बाद में दोनों के बीच अक्सर झगड़ा रहने लगा। लाता को भी मारिया का पता लग गया था। लाता व परिवारवाले मारिया को छोड़ने का दबाव बना रहे थे। 

ठिकाने लगाने को चुना जनवरी का महीना

man arrested who killed his wife and put then dead body in bed
maria murder - फोटो : अमर उजाला

आरोपी फिजियोथेरेपिस्ट था। उसे अच्छी तरह पता था कि शव को सड़ने में कितने दिन लगते हैं। सर्दियों के कौन से महीने में हत्या का पता देर से चलेगा।

 

हत्या की योजना बनाकर सुरेश ने जनवरी का इंतजार किया। इधर, नौकरी की तलाश के बहाने सुरेश नवंबर में मारिया को लेकर दिल्ली आ गया।
 

यहां तुगलकाबाद में किराए का मकान लेकर रहने लगा। योजना के तहत उसने 11 जनवरी को उसकी हत्या कर शव को बेड में छुपा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed