फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man arrested after doing fraud with five thousand people in delhi

पांच हजार युवाओं से की ठगी, हजारों दस्तावेज बरामद कर पुलिस कर रही पूछताछ

Sun, 22 Jan 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Jan 2017 09:40 AM IST
सार

पांच हजार युवाओं से ठगी का आरोप, उस संबंध दस्तावेज बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ 
नोट: खबर कैराना, यूपी के लिए भी उपयोगी है---
नौकरी के नाम पर युवाओं से करोड़ों की ठगी करने वाला धरा
-पांच हजार युवाओं से ठगी का आरोप, उस संबंध दस्तावेज बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ
-शकरपुर पुलिस ने दबोचा, लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक दफ्तर में चल रहा था गोरखधंधा
-आरोपियों ने नौकरी दिलवाने की बात कर पांच-पांच हजार रुपये ठगे, पुलिस कर रही पूछताछ

विज्ञापन
man arrested after doing fraud with five thousand people in delhi
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोले-भाले युवाओं को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग के सरगना को पूर्वी जिला पुलिस ने दबोचा है। आरोपी की पहचान इमरान मलिक के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो आरोपी पर पांच हजार बेरोजगार युवाओं से करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है।
विज्ञापन


इमरान नौकरी दिलवाने के नाम पर युवाओं से पांच हजार रुपये ले लेता था। रुपये वापस मांगने पर आरोपी पीड़ितों को धमकाता था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को जामिया नगर निवासी तनवीर अशरफ नामक युवक से ठगी शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह बीसीए किए हुए हैं। उसे नौकरी की तलाश थी। इंटरनेट के जरिये उसे लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन स्थित स्टाइल एक्सेलेंट जॉब सॉल्युशन नामक कंपनी का पता चला थ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत करने पर उसे नौकरी दिलवाने का आश्वासन देकर 4450 हजार रुपये ठग लिये गए। रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने फौरन ठगी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस ने शिकायतकर्ता द्वारा बताए पते पर छापेमारी की तो वहां से पुलिस को बड़ी संख्या में ठगी से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए। करीब पांच हजार युवाओं के नौकरी से संबंधित कागजात बरामद हुए। जिनमें एमबीए, सी, बीबीए समेत अन्य युवा मौजूद थे।

ठगी के लिए बस लेता था पांच हजार

man arrested after doing fraud with five thousand people in delhi
छानबीन के बाद पुलिस ने ऑफिस के मालिक इमरान को दबोच लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने बहुत सारी कैश रसीद जो वह बेरोजगार युवाओं को रुपये लेने के बाद देता था वह कबाडिय़ों को बेच दी है।

पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपी ने और भी ज्यादा युवकों को ठगा होगा। पुलिस इमरान से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके साथ ठगी में और कौन-कौन शामिल था।

पूछताछ के दौरान आरोपी इमरान ने खुलासा किया है कि वह ठगी के लिए बेरोजगार युवकों से पांच हजार रुपये लेता था। छोटी रकम होने के कारण कोई भी उसकी शिकायत नहीं करता था। वहीं जो शिकायत करने की धमकी देता था वह उनको जान से मारने की धमकी देकर धमका देता था।

रुपये लेने के बाद आरोपी युवाओं को बकायदा कैश की रसीद देकर जल्द नौकरी दिलवाने का आश्वासन देता था। पुलिस उसके दफ्तर से एक रजिस्टर मिला है, जिसमें पांच हजार से अधिक युवाओं से पैसे लेने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed