फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man accused of molestation beaten and given to police in noida

छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की धुन्राई, पुलिस को सौंपा

Sat, 26 Nov 2016 07:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 26 Nov 2016 07:49 AM IST
विज्ञापन
man accused of molestation beaten and given to police in noida

सेक्टर-12 निवासी एक छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को बृहस्पतिवार को पीड़िता के परिजनों ने जमकर धुना और फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को छेड़छाड़ और अश्लीलता करने के आरोपी में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सेक्टर-24 पुलिस ने बताया कि सेक्टर-12 में निवासी एक छात्रा इंटर में पढ़ रही है। वह कोचिंग के लिए सेक्टर-18 स्थित एक संस्थान में जाती है। पिछले कुछ दिनों ने एक युवक छात्रा का लगातार पीछा कर रहा था और अकसर अभद्र टिप्पणी करता था। छात्रा उसे लगातार नजरअंदाज कर रही थी।
विज्ञापन


मगर बुधवार को युवक ने हद ही पार कर दी। रास्ते में जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए प्राईवेट पार्टस दिखाने लगा।  घटना के बाद छात्रा वापस अपने घर चली गई और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने धैर्य से काम लिया और अगले दिन उसी समय छात्रा के साथ इधर-उधर होकर चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने फिर छात्रा पर अभद्र टिप्पणी करना शुरू कर दिया तो उसने अपने परिजनों को इशारा कर दिया। परिजन छात्रा का इशारा देखते  ही आरोपी युवक पर टूट पडे़। आरोपी की जमकर धुनाई की और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान यूपी के लखीमपुर खीरी निवासी नीरज चौरसिया के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


सावधानी
यदि किसी छात्रा, युवती अथावा महिला को कोई असामाजिक तत्व छेड़ता है या पीछा करता है अथवा उसे परेशान करता है तो इन बातों को तुरंत पुलिस को 100 नंबर पर या थाने जाकर बताएं। जिससे छोटी घटना बड़े में तब्दील न होने पाए।- डॉ. गौरव ग्रोवर एएसपी नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed