{"_id":"577bdb604f1c1b72027fab21","slug":"man-accused-of-assaulting-looted-bike-and-mobile-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने मारपीट कर युवक से लूटी बाइक और मोबाइल फोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने मारपीट कर युवक से लूटी बाइक और मोबाइल फोन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव फज्जूपुर में तीन बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन व बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की। घटना की सूचना पर थाना छांयसा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव फज्जूपुर खादर निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। रात करीब पौने नौ बजे जब वह कंपनी से वापस घर लौट रहा था तो गांव से कुछ ही दूरी पर तीन युवकों ने उसे जबरन रोक लिया।
युवकों ने उसके साथ बिना वजह मारपीट शुरू कर दी और उसकी जेब से मोबाइल फोन छीन लिया। उसने विरोध किया तो युवकों ने फिर उसके साथ मारपीट की। कृष्ण कुमार का कहना है कि उसे घायल कर तीनों बदमाश उसकी बाइक लेकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
किसी प्रकार उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की शिकायत दी। छांयसा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की