फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   main accused of sho kidnapping case arrested in gurgaon

एसएचओ अपहरण मामले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार, विधायक का रिश्तेदार है आरोपी

Mon, 10 Oct 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 10 Oct 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
main accused of sho kidnapping case arrested in gurgaon
- फोटो : demo pic

करीब दो माह पूर्व सुशांत लोक से कार समेत अपहृत किए गए थाना सेक्टर-29 के तत्कालीन प्रभारी के मामले में पुलिस ने दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मास्टरमाइंड को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


आरोपी पुन्हाना विधायक रहीसा खान का रिश्तेदार है। उसके कब्जे से पुलिस ने लूटी गई कार को भी बरामद कर लिया है। आरोपी पर संगीन अपराध के लगभग 28 मुकदमे दर्ज हैं। मेवात क्षेत्र के काफी युवक इसकी गैंग में शामिल हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो महीने पहले थाना सेक्टर-29 के तत्कालीन प्रभारी सुरेंद्र फौगाट का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। रास्ते में उसके एटीएम कार्ड के माध्यम से रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई घंटे बंधक बनाने के बाद बदमाश एसएचओ का मोबाइल, नकदी व गाड़ी लूटकर ले गए थे तथा  उसे मथुरा जिले के एरिया में छोड़ गए थे। थाना सेक्टर-29 में यह केस दर्ज किया गया था।

इस मामले में चार अपहरणकर्ता पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिन्होंने पूछताछ में बताया था कि इस मामले का मास्टरमाइंड पुन्हाना निवासी इस्लामुद्दीन है, जिसने बदमाशों को कार लूटने के लिए भेजा था।

उन्होंने बताया कि जब वह कार लूटने के चक्कर में सुशांत लोक में खड़े थे तो सेक्टर-29 के एसएचओ सुरेंद्र फौगाट वहां पर अपनी प्राइवेट कार द्वारा आ गए, जिसने शक होने पर उन्हे अपनी कार में बैठा लिया तथा थाने ले जाने लगा। मौका देखकर इन बदमाशों ने एसएचओ को काबू कर लिया तथा मारपीट करके गाडी की डिग्गी में डाल लिया और मथुरा क्षेत्र में ले गए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि एसएचओ से लूटी गई गाडी को उन्होंने पुन्हाना निवासी इस्लामुद्दीन को दे दी थी। वहीं इस गैंग का सरगना है तथा पुन्हाना से विधायक रहीसा खान के दामाद का बड़ा भाई है।


इसे कई दिन पहले दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी को गुडग़ांव पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई स्विफ्ट गाडी को भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed