फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   maid arrest on theft in french woman katrina's house.

'कैटरीना' के घर हुई लाखों की चोरी

Tue, 23 Sep 2014 01:41 PM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
maid arrest on theft in french woman katrina's house.

दिल्ली में ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने फ्रांस की महिला कैटरीना (35) के घर चोरी करने के आरोप में शुक्रवार को नौकरानी प्रिया (23) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने चोरी की अंगूठी खरीदने के आरोप में सरोजनी नगर के ज्वेलर सुनील कुमार को भी दबोचा है। प्रिया ने चोरी की रकम से 1.60 लाख की बाइक खरीदकर अपने ब्वॉयफ्रेंड को गिफ्ट की थी। पुलिस ने बाइक, 80 हजार रुपये का कैमरा और एक डायमंड अंगूठी बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, फ्रांस निवासी कैटरीना डब्ल्यू-108, ग्रेटर कैलाश-एक में रहती है। वह दिल्ली में फ्रांस की एक गारमेंट्स कंपनी में मैनेजर है। कैटरीना ने प्रिया को बतौर नौकरानी रखा था। कैटरीना को जल्द ही मेड पर विश्वास हो गया। वह घर की चाबी प्रिया को दे देती थी। मार्च में कैटरीना तीन दिन के लिए भारत से बाहर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नौकरानी ने घर से 20 हजार यूरो (करीब 16 लाख रुपये), दो डायमंड की अंगूठी (कीमत छह से सात लाख रुपये) और 50 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित महिला जब लौटी तो उसे चोरी की जानकारी हुई। मामला दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की।

जीके थानाध्यक्ष संदीप घई की देखरेख में पुलिस टीम ने शुक्रवार को प्रिया और सुनील को गिरफ्तार कर लिया। नौकरानी ने खुलासा किया है कि चोरी करने के बाद वह ब्वॉयफ्रेंड विशाल गुप्ता के साथ काठमांडू चली गई थी। वहां एक महीने तक रही।

नेपाल में 80 हजार रुपये का कैमरा खरीदा। नेपाल के बाद वह मनाली घूमने गई। इसके बाद प्रिया कालकाजी में आकर रहने लगी थी।

बदमाशों से भिड़ा ज्वेलर, भगाया

maid arrest on theft in french woman katrina's house.

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में रविवार रात तीन बदमाशों ने ज्वेलर की फैक्ट्री पर धावा बोल दिया। फैक्ट्री के भीतर जबरन दाखिल होते एक बदमाश से ज्वेलर भिड़ गया।

शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचने लगे। इसी दौरान बाहर मौजूद बदमाशों ने गोली चला दी और तीनों मौके से फरार हो गए। ज्वेलर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रामकुमार (35) सपरिवार गीता कालोनी इलाके में रहते हैं। गांधी नगर के हनुमान गली में उनकी ज्वेलरी फैक्ट्री है। 21 सितंबर की रात करीब 8:15 बजे वह फैक्ट्री में मौजूद था। उसका कर्मचारी अक्षय पड़ोस से भंडारे का प्रसाद लेकर फैक्ट्री में दाखिल हो रहा था।

बाहर मिला देसी कट्टा

maid arrest on theft in french woman katrina's house.

उसके पीछे ही आए तीन बदमाशों में से एक फैक्ट्री के बाहर खड़ा हो गया, वहीं दो हाथों में चाकू लिए अक्षय को धक्का देते हुए जबरन भीतर घुस गए। बदमाश के हाथ में चाकू देखकर रामकुमार ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गुत्थम-गुत्था हो गया। इस बीच अक्षय और रामकुमार ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग उनकी ओर भागे। इस बीच बाहर मौजूद बदमाश के तीसरे सहयोगी ने गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर के भीतर मौजूद दोनों बदमाश बाहर की ओर भागे  और वहां से फरार हो गया। बाहर निकलने पर रामकुमार को एक देशी कट्टा गिरा हुआ मिला।

रामकुमार ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2009 में बदमाशों ने उसके फैक्ट्री में 15-20 लाख के जेवरात की लूट की थी। उसने बताया कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed