फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   madarsa teacher sodomise 10 year old boy in delhi, accused has raped before a girl

मदरसे में सो रहा था मासूम और मुफ्ती ने कर डाला कुकर्म, पहले भी कर चुका है हैवानियत

Wed, 16 Aug 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Aug 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
madarsa teacher sodomise 10 year old boy in delhi, accused has raped before a girl
- फोटो : सांकेत‌िक च‌ित्र

गीता कॉलोनी इलाके में मदरसे के भीतर 10 साल के मासूम के साथ मुफ्ती (शिक्षक) द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो और कुकर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के बाद आरोपी मोहम्मद स्वाद (25) को फरीदाबाद से दबोच लिया गया। बता दें कि इसी साल आरोपी ने 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया था। लेकिन आरोपी कोर्ट से जमानत पर छूट गया था। पुलिस के मुताबिक, मासूम परिवार के साथ हथीन, पलवल, हरियाणा में रहता है। उसका एक रिश्तेदार गीता कॉलोनी स्थित मदरसे में पढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने पहले ही हुआ था दाख‌िला

madarsa teacher sodomise 10 year old boy in delhi, accused has raped before a girl

करीब एक माह पूर्व परिवार ने इसी मदरसे में बच्चे का दाखिला करा दिया था। यहां पर मो. स्वाद नामक मुफ्ती बच्चों को पढ़ाता है। आरोप है कि 10 अगस्त को मासूम अपने कमरे में सो रहा था। उसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

अगले दिन मासूम के परिजनों को घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। इधर, मामला दर्ज होते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान स्वाद की लोकेशन फरीदाबाद में मिली।

शनिवार को उसे दबोच लिया गया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। छानबीन में पुलिस को पता चला कि आरोपी मदरसे में पढ़ाने के दौरान किराये का कमरा लेकर बाहर रहता था। वहां उसने एक बच्ची को अपना शिकार बनाया था। जमानत मिलने के बाद आरोपी मदरसे में ही रहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed