फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Machine operator died in mysterious circumstances, killing suspected

मशीन ऑपरेटर की मौत, हत्या की आशंका

Wed, 30 Dec 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Wed, 30 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Machine operator died in mysterious circumstances, killing suspected

खोड़ा के भारत नगर निवासी मशीन ऑपरेटर दद्दन प्रसाद (45) की बुधवार को वैशाली सेक्टर-4 के अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


रविवार शाम को वह आनंद इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला था। सोमवार को घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शिकायत खोड़ा थाने में की थी।

मंगलवार को बेहोशी की हालत में वह वैशाली सेक्टर-6 की झाड़ियों में पड़ा मिला। बुधवार को मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा किया।

दद्दन प्रसाद खोड़ा के भारत नगर में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। वह आनंद इंडस्ट्रियल एरिया की वायर बनाने वाली फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर था।

परिजनों के अनुसार, रविवार शाम को वह ड्यूटी जाने के लिए साइकिल लेकर घर से निकला था। सोमवार सुबह घर नहीं लौटे तो उन्होंने फैक्ट्री के एक साथी वर्कर को कॉल किया।
विज्ञापन


उसने बताया कि वह फैक्ट्री के काम से सिकंदराबाद गए हैं। दोपहर को फिर साथी कर्मचारी को कॉल किया तो उसने बताया कि वह मजाक कर रहा था। दद्दन रात को ड्यूटी पर आए ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने थाना खोड़ा जाकर शिकायत दी। मंगलवार शाम को वह बेहोशी की हालत में वैशाली सेक्टर-6 की झाड़ियों में मिले।

उनकी दायीं कलाई के पास इंजेक्शन का एक निशान और टेप लगा था। उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।

एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि सिर में चोट लगने के चलते उनके दिमाग में खून जम गया था। हालांकि चोट का कोई स्पष्ट निशान उनके शरीर पर नहीं था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगा। बेटे चंदर का आरोप है कि उन्हें जहर का इंजेक्शन लगाकर हत्या की गई है अथवा फैक्ट्री में उन्हें मारा गया है।


पुलिस ने दर्ज नहीं की गुमशुदगी
परिजनों ने बताया कि 28 तारीख की सुबह ही उन्होंने खोड़ा पुलिस को दद्दन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मगर पुलिस ने शिकायत रिसीव ही नहीं की।

लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस का कहना है कि हो सकता है फैक्ट्री में कोई हादसा हुआ हो, जिसके बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया हो।

उधर, फैक्ट्री में ठेकेदार हरिकिशोर का कहना है कि रविवार को दद्दन ड्यूटी पर आया ही नहीं था, उसका एक्सीडेंट हुआ होगा।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

दद्दन की पत्नी पुष्पा, बेटे चन्दर(24), कृष्ण(18) और बेटी लक्ष्मी(19) का पिता की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। पुष्पा ने बताया कि दद्दन पूरे परिवार का पालन-पोषण अकेले करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed