फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Love zihad reumer in between brother and sister

भाई-बहन में 'लव जेहाद' का हल्ला

Thu, 11 Sep 2014 01:55 PM IST
Updated Thu, 11 Sep 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
Love zihad reumer in between brother and sister

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में स्वीमिंग पूल में नहाने को लेकर हुए झगड़े ने इस कदर तूल पकड़ा कि हल्ला ‘लव जेहाद’ का मच गया। हालांकि पुलिस छानबीन में आया कि जिन युवक को लोग संप्रदाय विशेष का बता रहे थे, वह उस संप्रदाय का नहीं था।

विज्ञापन


न ही उसके साथ रहने वाली लड़की उसकी गर्लफ्रेंड थी, वह उसकी बहन निकली। तब जाकर लोग शांत हुए। हालांकि सिहानी गेट कोतवाली पुलिस ने बुधवार को शांतिभंग में युवक और उसके दोस्त का चालान कर दिया।
विज्ञापन


एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन में हेमंत कुमार भाई और बहन के साथ रहता है। मंगलवार रात स्वीमिंग पूल में नहाते हुए हेमंत कुमार की एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला मारपीट तक पहुंच गया। बचाव में हेमंत से मिलने आया दोस्त अतहर निवासी दिल्ली भी आ गया। बकौल एसएचओ, इस दौरान हल्ला मच गया कि ये सब एक ही संप्रदाय विशेष के हैं और नाम बदलकर यहां रह रहे हैं।

लव जेहाद: मोबाइल से खुली पति की पोल

Love zihad reumer in between brother and sister

लगुन चढ़ी, गाजेबाजे से बारात आई और सात फेरे लेकर मुस्लिम युवक ने सात जन्मों तक पत्नी का साथ निभाने की कसमें भी खाईं। इसके बाद वह चार महीने तक ससुराल में घर जमाई बनकर रहता रहा। मंगलवार को पति के मोबाइल पर फीड नंबरों पर फोन करने पर पत्नी को पता लगा कि उसका पति मुस्लिम है तो हंगामा हो गया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। लव जेहाद का यह सनसनीखेज मामला संभल के नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

नखासा थाना क्षेत्र में हिंदू रीति रिवाज से शादी करने वाला युवक चार महीने से घर जमाई बनकर रहा था। पिछले दो महीने से वह युवती को दिल्ली ले जाने का प्रयास कर रहा था और दो हफ्तों से तो दिल्ली नहीं चलने पर उसने उसे छोड़ देने की धमकी भी देनी शुरू कर दी थी। इसी बीच एक फोन नंबर से युवती को अपने पति की असलियत का पता चला गया। युवती ग्रेजुएट है जबकि बब्बू आठवीं पास है।

रिठाली और मनौटा के बीच की दूरी सिर्फ बारह किमी है। हैरत की बात है कि गाजेबाजे के साथ बारात आई, दावत हुई, सैकड़ो लोग शादी में शामिल हुई, यह दीगर बात है कि दूल्हा बने बब्बू के माता पिता भाई कोई शामिल नहीं था, सिर्फ यार दोस्त ही बाराती थे लेकिन फिर भी उसकी पहचान कोई नहीं कर सका। इसके बाद चार महीने से वह लगातार ससुराल में रिठाली रह रहा था, फिर भी किसी ने नहीं पहचाना।

यूं तो बब्बू अपनी पत्नी को दिल्ली ले जाने के लिए दो महीने से कह रहा था लेकिन दो हफ्ते से अधिक दबाव बनाने लगा। एक दिन रात को आई फोनकॉल से उसे शक हुआ। उसी नंबर पर फोन करके पूछताछ की तो सारा चिट्ठी खुल गया। पता लगा कि बब्बू का घर तो मनौटा में है लेकिन उसके परिजन दिल्ली में ही रहते हैं। वह उन्हीं के पास उसे भी ले जाकर रहने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed