{"_id":"99a5b78238c460aa291916581e8d7151","slug":"looted-from-noida-car-recovered-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा से लूटी गई कार बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा से लूटी गई कार बरामद, दो गिरफ्तार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 29 Jul 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात नोएडा फेस टू से लूटी गई कार को सिहानी गेट पुलिस ने कुछ देर बाद ही बरामद कर लिया। वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही सिहानी गेट पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
एएलटी कट के पास चेकिंग देखकर बदमाश कार छोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोच लिया। जबकि दो बदमाश अंधेरे के चलते निकल भागे। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचे और कार बरामद की है।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि रविवार रात पुलिस को नोएडा से कार लूट की सूचना मिली थी। वायरलेस पर मेसेज चलते ही पुलिस चेकिंग में जुटी थी। रात करीब तीन बजे पुलिस ने एएलटी की ओर से लूटी गई कार को आते देखा।
विज्ञापन
कार में चार बदमाश सवार थे। पुलिस को देख बदमाश कार छोड़कर कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके दो बदमाशों मेरठ खरखौदा निवासी रमित कुमार और राजीव कुमार को गिरफ्तार किया, जबकि गौतम बुद्ध नगर निवासी चन्दू और लोनी निवासी पिंटू पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गए। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।