{"_id":"5942b3454f1c1b071e8b470f","slug":"loot-with-businessman-in-delhi-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":" कारोबारी को गोली मारकर 15.50 लाख की लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी को गोली मारकर 15.50 लाख की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
bike loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार मोहम्मद साबिर (28) परिवार के साथ कापसहेड़ा स्थित हाईटेंशन वाली गली में रहता है। मीट वाली गली में उसकी दुकान है। वह एक निजी कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर भी है। 13 जून की रात वह काम खत्म करने के बाद स्कूटी से घर जा रहा था। उसके पास कंपनी के 15 लाख रुपये के अलावा अपने 45 हजार रुपये व अन्य सामान था। जैसे ही वह हाईटेंशन वाली गली के पास पहुंचा, बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
दो बदमाश बाइक से उतर कर उसका बैग छीनने लगे। साबिर ने बदमाशों का विरोध किया और स्कूटी को घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान बदमाशों ने उसका पीछा किया और एक बदमाश ने उस पर दो गोली चला दी। एक गोली उसके पास से गुजर गई जबकि एक गोली उसके कूल्हे में लगी। गोली लगते ही वह स्कूटी से नीचे गिर गया। बदमाश उससे बैग छीनकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने साबिर को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
साबिर ने बताया कि उसके बैग में 15 लाख रुपये के अलावा उसके 45 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूटी की आरसी और क्रेडिट कार्ड थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन