{"_id":"594d49f44f1c1b87388b463a","slug":"loot-in-cash-van-by-firing-on-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर 12 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर 12 लाख की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार शाम कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर 12 लाख रुपये लूट लिए। अस्पताल में भर्ती गार्ड की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक भलस्वा डेयरी मेन मार्केट में आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम है। शुक्रवार शाम चार बजे एसआईपीएल कंपनी की एक कैश वैन एटीएम में नकदी डालने के लिए आई। वैन में मौजूद कस्टोडियन विपिन और सौरव नकदी लेकर एटीएम में गए। उनके साथ वैन में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड मनोज (50) भी था। एटीएम का दरवाजा बंद कर कर्मचारी रुपये डालने लगे, जबकि मनोज गेट के बाहर खड़ा था। वहीं, चालक राजवीर वैन में मौजूद था।
विज्ञापन
इसी दौरान हेलमेट लगाए दो बदमाश बाइक से एटीएम के पास पहुंचे। एक बदमाश गार्ड के कनपटी पर पिस्टल लगा दी वहीं दूसरा गेट खोलकर कर्मचारियों से नकदी से भरा बैग छीनने लगा। यह देखकर मनोज ने विरोध किया। बदमाश ने मनोज के पेट में गोली मार दी। उधर, दूसरा बदमाश विपिन से रुपयों से भरा बैग छीनकर भागने लगा। बैग खुले होने की वजह से नोट की कुछ गड्डी नीचे गिर गई। उसके बाद बदमाश बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विपिन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गार्ड को जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तबीयत बिगड़ने के बाद उसे लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसके आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।