फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot case in gurugram crime news

फुटकर लेने के बहाने शराब ठेके से दो लाख की लूट

Mon, 01 May 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 01 May 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
 loot case in gurugram crime news
Demo pic - फोटो : google
सीआरपीएफ चौक स्थित शराब के ठेके से लगभग दो लाख रुपये की लूट किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी दो हजार रुपये के फुटकर लेने के बहाने ठेके में घुसे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद छह लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ठेका संचालक बहादुरगढ़ निवासी बालदीप ने थाना सेक्टर-5 में शिकायत दर्ज कराई कि बृहस्पतिवार को आधा दर्जन से अधिक युवक उनके ठेके पर बड़े नोट के फुटकर कराने के लिए आए थे। इसी दौरान इन लोगों ने ठेके पर शराब भी पी और अंदर आकर सेल्समैन से झगड़ा करने लगे। इसी दौरान इनमें से एक युवक ने काउंटर में रखे एक लाख 96 हजार की नकदी निकाल ली। 
विज्ञापन


जब इसका सेल्समैन ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। बालदीप के अनुसार, घटना के तुरंत बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने तक सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक संजय ने बताया कि शनिवार को बालदीप की शिकायत पर आरोपी अरुण, परीक्षित, जामेश्वर, बृजेश, नरेश आदि के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed