फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Loot and death in sadar bazaar delhi.

लूटपाट के विरोध में कर दी कर्मचारी की हत्या

Tue, 16 Sep 2014 06:24 PM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 06:24 PM IST
विज्ञापन
Loot and death in sadar bazaar delhi.

सदर बाजार इलाके में सोमवार रात चार बदमाशों ने एक व्यवसायी को लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी और उसके बचाव में आए दो कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन


तीनों को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। बदमाश लूटपाट करने में सफल नहीं हुए। सदर बाजार पुलिस हत्या और लूटपाट का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नरेश ढींगरा (54) सपरिवार न्यू राजेंद्र नगर इलाके में रहते हैं। नरेश का सदर बाजार के बस्ती जुल्हान में जिप का कारोबार है। दुकान में 35 वर्षीय दिलीप के अलावा 30 वर्षीय नत्थू काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात नरेश अपनी दुकान बंद करने के बाद घर जाने के लिए निकला। जैसे ही वह अपनी कार के पास पहुंचा, तभी चार बदमाश वहां पहुंच गए। एक ने उसके हाथ से थैला छीनने का प्रयास करने लगा। लेकिन नरेश ने बदमाशों का विरोध शुरू कर दिया।

चाकू से हुए थे ताबड़तोड़ हमले

Loot and death in sadar bazaar delhi.

गुस्साए बदमाशों ने नरेश पर चाकू से हमला कर दिया। मालिक पर चाकू से हो रहे हमला को देखकर दिलीप और नत्थू बदमाशों से भिड़ गए। बदमाश नरेश को छोड़कर दिलीप और नत्थू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने लगे। शोर सुनकर आस पास के लोग जमा होने लगे। जिसे देखकर सभी बदमाश वहां से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नरेश, दिलीप और नत्थू को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया।

दिलीप मूलत: गोरखपुर का रहने वाला था। देर रात नत्थू को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे नरेश के परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

उत्तरी जिला पुलिस मधुर वर्मा ने बताया कि कारोबारी के थैले में नकदी नहीं थी। विरोध की वजह से बदमाश लूटपाट करने में कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस नत्थू के बताए हुलिए के आधार पर बदमाश की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मामले की जांच के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नरेश की दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। लेकिन दुकान बंद होने की वजह से वारदात कैमरे में कैद नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed