फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Loni blast on the railway track, rout

लोनी में रेलवे ट्रैक पर धमाका, भगदड़

Mon, 14 Jul 2014 12:52 AM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Mon, 14 Jul 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
Loni blast on the railway track, rout

बेहटा रेलवे हाल्ट के सामने मालगाड़ी के पहुंचते ही रेल ट्रैक पर तेज विस्फोट हुआ। धमाके की वजह से भगदड़ मच गई। ट्रेन भी आधे घंटे तक हाल्ट पर ही खड़ी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी व रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन के ड्राइवर व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की।

विज्ञापन


ट्रेन चालक ने अनुसार ट्रैक पर पड़ी प्लास्टिक की बोतल में धमाका हुआ था। पुलिस का मानना है कि बोतल में अज्ञात शरारती तत्वों ने विस्फोटक छिपाकर रखा होगा। धमाके से ट्रैक या ट्रेन में कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इसी समय यहां से दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन गुजरनी थी, लेकिन रविवार को वह एक घंटा लेट थी।
विज्ञापन


रविवार दोपहर 1.40 बजे आईसीडी लोनी से जेएनपीटी मालगाड़ी मुंबई के लिए रवाना हुई थी। 10 मिनट बाद जैसे ही मालगाड़ी बेहटा हाल्ट पर पहुंची ट्रैक पर तेज आवाज के साथ धमाका हुआ तथा चारों ओर धुआं फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बम विस्फोट की आशंका से अफरातफरी मच गई। टिकट क्लर्क ने भी दहशत की वजह से विंडो बंद कर दी। चालक ने मालगाड़ी रोक दी व स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल से काले रंग की एक पट्टी पड़ी मिली है।

ट्रेन चालक विवेक चौधरी ने बताया कि ट्रैक पर एक प्लास्टिक की बोतल पड़ी थी, जिसमें धमाका हुआ है। लोनी रेलवे स्टेशन अधीक्षक श्याम हरि शर्मा का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर प्लास्टिक की बोतल में विस्फोट होने की सूचना मिली है, लेकिन किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।


दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर तो नहीं थी निशाना
स्टेशन अधीक्षक श्याम हरि शर्मा का कहना है कि बेहटा हाल्ट पर दोपहर एक बजे दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पहुुंचती है, लेकिन रविवार को यह ट्रेन एक घंटा लेट थी।

कहीं ऐसा तो नहीं कि पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाने के लिए ट्रैक पर विस्फोटक रखा गया हो। पुलिस भी इस मामले में पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed