फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   locals used the pretext of marriage fraud on matrimonial sites

मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर भारतीय युवतियों से ठगी

Mon, 23 May 2016 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
locals used the pretext of marriage fraud on matrimonial sites
शादी का झांसा देकर ठगी - फोटो : demo pic

शादी डॉटकॉम और जीवन साथी डॉटकॉम जैसी मैट्रिमोनियल साइट्स के माध्यम से विदेश में शादी का झांसा देकर भारतीय युवतियों से ठगी करने वाले दो नाइजीरियन को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी युवतियों से शादी का वादा करने के बाद उन्हें विदेश से महंगे तोहफे भेजने का झांसा देते थे।

विज्ञापन


उसके बदले कस्टम व अन्य टैक्स के नाम पर युवतियों से मोटी रकम वसूल लेते थे।संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि दिल्ली की युवती का जीवन साथी डॉटकॉम पर प्रोफाइल बना हुआ था। इस बीच खुद को अमेरिका का नागरिक बताकर किसी रोनाल्ड नामक युवक ने युवती से बातचीत शुरू की। 
विज्ञापन


बाद में शादी का प्रपोजल देकर युवती से बराबर बातचीत करने लगा। 20 अक्तूबर 2014 को रोनाल्ड ने बताया कि वह यूएसए से स्पेन जा रहा है। उसने युवती को पार्सल के जरिये मंगनी की रिंग, बैग, कुछ जेवरात, आईफोन और लैपटॉप भेजने की बात बताई। इसके बाद 22 अक्तूबर 2014 को युवती के पास सिमरन कौर नामक एक युवती का फोन आया। युवती ने खुद को मुंबई कस्टम दफ्तर का अधिकारी बताकर उसका पार्सल आने की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से महंगे तोहफे भेजने की बात कर वसूल लेते थे मोटी रकम

locals used the pretext of marriage fraud on matrimonial sites
Fraud
युवती से सिमरन ने कहा कि पार्सल लेने के लिए कस्टम क्लीयरेंस के 42,500 रुपये देने होंगे। पीड़िता ने दिए गए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पार्सल के लिए दोबारा 1.80 लाख रुपये की मांग की गई। युवती ने संदेह होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी। अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू की।

जांच में पुलिस को पता चला कि जिस मेल आईडी से युवती से चैट किया जा रहा था, उसे जनवरी 2016 के बाद इस्तेमाल नहीं किया गया। पुलिस ने 12 मई 2016 को एक सूचना के आधार पर दिल्ली के महावीर एंक्लेव से नाइजीरिया निवासी ओजोएमेना माइकल इजुचुकू (28) और इकवेंजे फ्राईडे (33) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ये लोग मैट्रिमोनियल और सोशल नेटवर्किंग साइट्स से शादी की इच्छुक युवतियों के बारे में जानकारियां जुटा लेते थे, फिर उनसे बातचीत शुरू की जाती थी। 

कुछ मामलों में पीड़ितों का मोबाइल नंबर लेकर उनसे बातचीत की जाती थी। फर्जी मेल आईडी बनाकर उनसे चैट किया जाता था। खुद को यूरोप के देशों का नागरिक बताकर युवतियों को शादी का प्रस्ताव भेजा जाता था। बाद में मंगनी के नाम पर पार्सल व अन्य सामान भेजकर उनसे कस्टम और अन्य बहाने रुपये वसूल लिए जाते थे। ज्यादातर मामलों में युवतियां ठगी की शिकायत भी नहीं करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed