फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   live in partner kills girl as her friendship was growing stronger with other man in delhi

लिव-इन-पार्टनर के दोस्त से बढ़ने लगी युवती की नजदीकियां तो कर दिया ये हाल

Wed, 04 Apr 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
live in partner kills girl as her friendship was growing stronger with other man in delhi
हत्यारोपी इमरान - फोटो : अमर उजाला

नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में लिव-इन-पार्टनर की हत्या करने के आरोप में उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस के स्पेशल स्टॉफ ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान इमरान उर्फ दद्दा (19) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


शनिवार को इमरान ने मीना उर्फ सांची (19) की गला घोंटने के अलावा सिर पर भारी वस्तु से वारकर हत्या कर दी थी। दरअसल मीना की एक अन्य युवक से दोस्ती इमरान को हज्म नहीं हुई और उसने झगड़े के दौरान उसकी हत्या कर दी। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि 31 मार्च को नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में पुलिस को सूचना मिली थी कि शकूरपुर गांव में एक युवक ने अपनी लिव-इन-पार्टनर की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर की गई। इधर सोमवार को उत्तर-पूर्वी जिले के स्पेशल स्टॉफ को सूचना मिली कि हत्या करने वाला आरोपी आनंद सागर रेस्टोरेंट, भजनपुरा के पास आने वाला है।

मीना की साहिल से भी नजदीकी बढ़ी तो....

live in partner kills girl as her friendship was growing stronger with other man in delhi
आरोपी को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

सूचना के बाद फौरन एसीपी गजेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर विनय यादव व अन्य की टीम ने तुरंत भजनपुरा से आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। वह छोटे-मोटे अपराध करता रहता है।

करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात एक क्लब में नेपाली युवती मीना उर्फ सांची से हुई थी। मीना और उसकी बड़ी बहन अपने परिवार से अलग नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में रहती थी। कुछ ही मुलाकातों के बाद मीना व इमरान की दोस्ती हुई।

दोनों लिव-इन-पार्टनर की तरह रहने लगे। इमरान के साथ उसका दोस्त साहिल भी रहता था। इधर मीना की साहिल से भी नजदीकी बढ़ी तो इमरान को यह बुरा लगने लगा। 31 मार्च को शाम के समय दोनों घर पर अकेले थे। झगड़े के दौरान इमरान ने मीना की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed