फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Little thief stole two lakh rupees in Navyug Market.

नवयुग मार्केट में लिटिल चोर ने कार से दो लाख उड़ाए

Thu, 11 Sep 2014 01:39 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 11 Sep 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
Little thief stole two lakh rupees in Navyug Market.

नवयुग मार्केट में बुधवार दोपहर लोहा कारोबारी की कार पर काला रंग डालकर ठक-ठक गैंग के लिटिल चोर ने दो लाख रुपयों से भरा बैग उड़ा लिया। कारोबारी ने शोर मचाते हुए 10 वर्षीय चोर का पीछा किया। लोग जमा हो गए।

विज्ञापन


पब्लिक से घिरा देख चोर ने बैग को सड़क पर फेंक दिया और भागने लगा। भीड़ ने उसे दबोच लिया और धुनाई कर नगर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कारोबारी ने कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


पुलिस बच्चे को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द करने की तैयारी में है। एसओ ने बताया कि शरद गुप्ता क्षेत्र में लोहे का कारोबार करते हैं। वह किसी काम से नवयुग मार्केट आए थे। दोपहर करीब दो बजे वह घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क किनारे चल रहे बालक ने ठक-ठक कर उनकी कार पर काला रंग गिरा होना बताया। उन्हें कुछ जलने जैसी दुर्गंध आई। वे कार से उतरकर देखने लगे तो बालक कार में रखा बैग लेकर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed