{"_id":"cdc617302d00b872d106535b9e767883","slug":"little-thief-grabbed-the-pole-shackled-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिटिल चोर को पकड़ा पोल से बांधकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिटिल चोर को पकड़ा पोल से बांधकर पीटा
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Fri, 11 Dec 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
नीतिखंड तीन स्थित एक घर से सरिया और साइकिल चुराने की कोशिश करते लिटिल चोर (11) को बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने दबोच लिया। उसे विद्युत पोल से बांधकर पीटा।
लोगों का हुजूम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लिटिल चोर को बंधे देख लोगों को फटकार लगाई। साथ ही मानवाधिकार दिवस का भी हवाला दिया।
एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चोरी गलत बात है और कानूनी तौर उस पर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन जिस तरह से लोग उसे पीट रहे थे, वह गलत तरीका था।
जांच के बाद लिटिल चोरों पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ, लोगों का कहना है कि आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चोर पकड़े नहीं जाते हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। लोग परेशान हो गए हैं। बच्चे घरों में घुसकर वारदात करते हैं।