फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lifting bike to pay fee to his advocate

वकील की फीस चुकाने के लिए चुराता था बाइक, इस तरह मास्टर चाभी से देता था वारदात को अंजाम

Fri, 09 Mar 2018 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Mar 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
lifting bike to pay fee to his advocate
master key - फोटो : अमर उजाला
संगम विहार थाना पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर को पकड़ा है, जो पहले मौज-मस्ती के लिए बाइक चुराता था, लेकिन बाद में वकील की फीस चुकाने के लिए चोरी करने लगा। आरोपी को बाइक चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। वह मास्टर चाबी से मोटरसाइकिलों को चुराता था। इसके कब्जे से दो मास्टर चाबी व चोरी की सात मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। आरोपी बाइक को चुराकर धार्मिक जगहों पर पार्क कर देता था।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार, वाहन चोरी की वारदात को देखते हुए संगम विहार थानाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एसआई कमल सिंह की विशेष टीम बनाई गई। सात मार्च को मिली एक सूचना के बाद पुलिस टीम ने एफ-2 ब्लॉक संगम विहार में घेराबंदी की और आरोपी वाहन चोर ब्रजमोहन उर्फ मोंटी को बाइक चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह दक्षिण दिल्ली में विभिन्न जगहों से बाइक चुराता था। वह मास्टर चाबी से बाइक को कुछ ही सेकेंड में चुरा लेता था। वह बाइक को चुराकर स्कूल, गुरुद्वारे, मस्जिद व अन्य व्यस्ततम जगहों पर पार्क कर देता था। आरोपी के खिलाफ काफी मामले दर्ज हैं और वह कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। वह वकील की फीस चुकाने के लिए वाहन चोरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed