फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lie detctive test before man dead body found in suspicius candition in delhi

हत्या के मामले में होना था लाई डिटेक्टर टेस्ट, घर के बाहर इस हाल में पड़ी मिली डेडबॉडी

Sat, 23 Jun 2018 09:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jun 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
lie detctive test before man dead body found in suspicius candition in delhi
demo pic
छावला इलाके  में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अजीत (40) के रूप में हुई है। तड़के पांच बजे घर के सामने ही अजीत का शव पड़ा हुआ मिला। परिजन पड़ोस के कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव लेकर छावला थाने के बाहर पहुंच गए। मेन रोड पर जाम भी लगा दिया। पुलिस ने समझाकर परिजनों को हटाया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  परिजनों ने एक हत्या के मामले में पुलिस पर भी अजीत को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शनिवार को उसी केस में अजीत का लाई डिटेक्टर टेस्ट होना था।
विज्ञापन


झटीकरा गांव में रहने वाल अजीत कारपेंटर का काम करता था। इसके परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं।  शुक्रवार शाम को वह किसी काम से बाहर निकला था। शनिवार सुबह घर के बाहर ही अजीत का शव बरामद हुआ। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को अजीत के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन


 

lie detctive test before man dead body found in suspicius candition in delhi
demo pic
परिजनों ने गांव के कुछ युवकों पर अजीत की हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि दो साल पूर्व गांव के ही शिवकुमार नामक युवक का मर्डर हो गया था। उसमें अजीत का नाम भी आया था। पुलिस ने रिमांड पर लेकर अजीत से पूछताछ की थी। इस दौरान उसे बुरी तरह मारा-पीटा गया। 

इसके बाद से अक्सर अजीत को थाने बुलाकर प्रताड़ित किया जाता था। शनिवार को उसी केस में अजीत का लाई डिटेक्टर टेस्ट होना था। अचानक उसका शव मिलने से परिवार को पूरा यकीन है कि अजीत की हत्या की गई। मामले की छानबीन कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed