फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lady was killed as her husband wanted to do second marriage

पति करना चाहता था दूसरी शादी तो पत्नी की कर दी हत्या, मौत से पहले हुआ ऐसा ऑडियो क्लिप वायरल

Tue, 13 Feb 2018 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 13 Feb 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
lady was killed as her husband wanted to do second marriage
karishma
विज्ञापन

न्यू पंचवटी कालोनी में फंदे पर लटकी मिली महिला की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिजनों का कहना है कि मृतका करिश्मा ने मौत से कुछ दिन पहले हत्या की आशंका जताई थी। उसका ऑडियो भी रिकार्ड है। उन्होंने ऑडियो रिकार्डिंग पुलिस को सौंपी है।

विज्ञापन

करिश्मा यादव के पिता सतीश यादव ने बताया कि 21 नवंबर को उन्होंने बेटी की शादी न्यू पंचवटी निवासी केसी यादव के बेटे शेखर यादव से की थी। नोएडा के हेरिटेज गेस्ट हाउस में धूमधाम से शादी कर दहेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज के लिए करिश्मा को पीटते थे

lady was killed as her husband wanted to do second marriage
karishma

बावजूद इसके ससुराल वाले कुछ दिन बाद ही करिश्मा को दहेज के लिए मारपीट करते थे। इसकी शिकायत करिश्मा ने अपनी बुआ प्रभा यादव और फूफा विनोद यादव से फोन पर की थी।

दहेज न मिलने पर पति शेखर यादव उसे तलाक देने या जान से मारने की धमकी देता था। पिता सतीश यादव का आरोप है कि शनिवार को ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने पति शेखर यादव, सास नीरू, ससुर केसी यादव और देवर सुमित यादव के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

खुद पैरों पर खड़े होना चाहती थी करिश्मा

lady was killed as her husband wanted to do second marriage
karishma

मृतका करिश्मा यादव की बुआ प्रभा ने बताया कि ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान करिश्मा खुद अपने पैरों पर खड़े होना चाहती थी। इसके लिए वह अपना अलग बिजनेस करना चाहती थी।

बिजनेस के लिए उसने बुआ से भी पैसा मांगा था। वहीं पति की रुपयों की डिमांड को पूरा करने के लिए भी करिश्मा ने कई बार मायके से रुपये मंगाए थे। इसका भी रिकार्ड दर्ज है।

बुआ प्रभा ने आरोप लगाया कि शेखर यादव किसी अन्य लड़की से शादी करना चाहता था। इसके लिए वह करिश्मा को तलाक देने या मारपीट कर खुद ही घर छोड़कर जाने पर मजबूर कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed