फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lady Hardinge medical college professor robbed in delhi market

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर से लूट, हुए बेहोश

Mon, 31 Jul 2017 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Mon, 31 Jul 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
Lady Hardinge medical college professor robbed in delhi market
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

शाहबाद डेयरी इलाके में चार बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर के साथ मारपीट करने के बाद उनसे लूटपाट की। मारपीट की वजह से प्रोफेसर बेहोश हो गए। इसके बाद बदमाश नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

      
पुलिस के अनुसार, डॉक्टर पंकज कुमार केसरी (40) सपरिवार कृष्णा अपार्टमेंट, सेक्टर 16 रोहिणी में रहते हैं। वह लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में बतौर सहायक प्रोफेसर काम करते हैं।  शुक्रवार की रात वह अपने घर जा रहे थे।

विज्ञापन


समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद वह पैदल ही जा रहे थे। जैसे ही वह बादली नहर पार करने के बाद बवाना रोड पर पहुंचे। इसी दौरान पीछे से एक युवक ने उनका गला दबा दिया और सामने से आए युवक ने उसके सिर पर हाथ मारा।  

विज्ञापन
विज्ञापन


 बदमाशों के दो अन्य सहयोगी वहां पहुंच गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने की वजह से उन्हें चक्कर आ गया और वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। कुछ देर बाद होश आने पर सारे बदमाश जा चुके थे।  

    

बदमाश पीड़ित से पांच हजार, कई बैंक के एटीएम कार्ड, पहचान पत्र, पेन कार्ड, वोटर कार्ड व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो चुके थेपीड़ित ने राहगीर की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed