फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lady committed suicide on her marriage anniversary

ससुराल वालों के तानों से परेशान हो कर इस खास दिन को मातम में बदला

Mon, 29 Jan 2018 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Jan 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
lady committed suicide on her marriage anniversary
shalu rathaur - फोटो : अमर उजाला

गांधी नगर इलाके में शादी की सालगिरह के दिन एक महिला ने फांसी का फंदा गले में डालकर खुदकुशी कर ली। मृतका के भाई ने जीजा व उसके परिवार पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


आरोप है कि बेटा न होने पर उसकी बहन को मारा-पीटा जाता था। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। गांधी नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कोटा निवासी शालू राठौर (26) अपने परिवार के साथ एक्स-2604, गली नंबर-4, रघुबरपुरा में रहती थी। 28 जनवरी 2011 को उसकी शादी दिल्ली निवासी अंकित राठौर से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति शराब पीने का आदी है

lady committed suicide on her marriage anniversary

शालू के दो बेटियां प्रियांशी और लावण्या हैं। अंकित शराब पीने का आदी है। आरोप है कि बेटा न होने पर अंकित व उसके परिजन शालू को बुरा-भला कहते थे। यही नहीं शराब के नशे में अंकित शालू को पीटता था।

कई बार शालू ने अपने परिजनों से इसकी शिकायत की थी। इधर रविवार सुबह को कोटा निवासी शालू के भाई विजय ने बहन को कॉल कर शादी की सालगिरह की मुबारकबाद देने का प्रयास किया।

फोन न उठने पर उसने जीजा को कॉल किया, लेकिन उसने भी फोन नहीं उठाया। इसके बाद  रिश्तेदार को कॉल करने पर विजय को बहन की मौत का पता चला। विजय परिवार के साथ फौरन दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शालू का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुराल पक्ष का कहना है कि शालू ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दी है। विजय ने बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शालू के पति अंकित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed